khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिमनी (money)राजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-विकासखण्ड भिलंगना के इस ग्राम में गदेरे के उफान के चलते जनमानस को रही कठिनाईयों को देखते हुए , पुलिया निर्माण हेतु तत्काल मिलेंगे 09 लाख 73 हजार रूपये की धनराशि।

टिहरी जनपद के अन्तर्गत विकासखण्ड भिलंगना के इस ग्राम के गदेरे में पुलिया निर्माण हेतु अनटाइड फण्ड से 09 लाख 73 हजार रूपये की धनराशि  जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत।

विकासखण्ड भिलंगना के बासर पट्टी के ग्राम मन्दारा के मन्दारा गदेरे में पुलिया निर्माण हेतु अनटाइड फण्ड से 09 लाख 73 हजार रूपये की धनराशि की गई है।

ग्राम मन्दारा के स्कूली बच्चो एवं ग्रामवासियों की दैनिक जनसमस्याओं को देखते हुए विकासखण्ड भिलंगना के बासर पट्टी के ग्राम मन्दारा के मन्दारा गदेरे में पुलिया निर्माण हेतु 26 अगस्त, 2023 को अनटाइड फण्ड से 09 लाख 73 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत/आवंटित की गयी है, ताकि ग्रामवासियों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में आसानी हो सके।

मानसून सीजन में मार्ग में मन्दारा गदेरे के उफान में होने के कारण ग्रामवासियों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, उनकी दैनिक दिनचर्या पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा खतरे की सम्भावना भी बनी रहती है।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत तथा जनहित में मन्दारा गदेरे में पुलिया निर्माण हेतु अनटाइड फण्ड से 9.73 लाख की धनराशि स्वीकृति/आवंटित करते हुए संबंधित विभाग को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित दिये गये है।

Related posts

जनता मिलन:- सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न । इस मौके पर 16 शिकायतें/मांग पत्र प्राप्त हुये।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- 16 साल की नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को चंबा पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Christmas 2023: Lansdowne, Mussoorie और Auli में पर्यटकों का हुजूम, hotels और homestays पूरी तरह से बुक, traffic jam के कारण परेशानी, अंदर की pictures

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights