khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

जानकी चट्टी पार्किंग के पास से शुभम होटल तक अवैध छोटी दुकानो पर चला जेसीबी. छोटे व्यापारी सरकार व् प्रशासन से दिखे नाराज।

जानकी चट्टी पार्किंग के पास से शुभम होटल तक अवैध छोटी दुकानो पर चला जेसीबी. छोटे व्यापारी सरकार व् प्रशासन से दिखे नाराज।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

पिछले कुछ दिन पहले यमनोत्री धाम में एक फ्लड आया, जिसमे यमनोत्री धाम का मुख्य मंदिर सुरक्षित रहा, बाकि उस फ्लड के सामने जो आया उसे नुकशान हुआ, जिसमे यनमोत्री धाम के रास्ते, दीवाल व् पार्किंग स्थल हो काफी नुकशान पहुंचा है।

अब इस फ्लड से हुए नुकशान का दोहरा नुकशान छोटे व्यापारीयो को झेलना पड़ रहा हैं।

प्रशासन द्वारा फ्लड के रास्ते में जो अवैध दुकाने यमनोत्री मार्ग पर खुले हैं.जो अभी तक फ्लड से सुरक्षित हैं उनमे से कुछ दुकानों को प्रशासन द्वारा जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।

जिससे छोटे व्यापारियों को नुकशान हुआ. लोकल व्यापारी व् बाहरी जिले से आये व्यापारियों का बनाये गए दुकानों को प्रशासन द्वारा नष्ट कर दिया गया।

वहीं इस पर व्यापारियों का कहना हैं कि यमुनोत्री धाम की यात्रा नारायणपुर जानकी जट्टी से शुरू होती है, यहां एक तरफ जनता दैविक आपदा से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ शासन प्रशासन के द्वारा लोगों को बेवजह यहां परेशान किया जा रहा है।

दैविक आपदा से जहां लोगों आशियाने यहां बच गए थे लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा अब उन्हें उजाड़ने का कार्य किया जा रहा है।

छोटे व्यवसायिक करने वालों से लेकर स्थानीय लोगों की कई वर्षों पुरानी दुकानों पर अब शासन प्रशासन के द्वारा जेसीबी मशीन लगा कर उन्हें हटाने का कार्य किया गया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आम नागरिक के हित के लिए ना कोई नीति पारदर्शिता के साथ तैयार की गई और ना ही उनकी कोई सुनवाई और ना ही उनके हित के लिए कोई न्याय सिर्फ उन पर अत्याचार किया जा रहा है।

वहीं लोगो का कहना हैं ये अवैध था तो प्रशासन पहले निंद्रा अवस्था में था क्या?

दुकानों पर बिजली व् पानी कि सुविधा प्रशासन द्वारा दी गई थी. उस समय इन दुकानों को किस नियम के लिहाज से दिया गया. जिसे अब प्रशासन द्वारा अवैध बताया जा रहा हैं।

सरकार में बैठे उच्च पदों पर बैठे अधिकारी आखिर इस तरह तानाशाही चलाकर क्या साबित करना चाहते हैं।

दैविक आपदा दोष में लाखों करोड़ों रूपय का बजट होते हुए भी आम नागरिक के हित के लिए कुछ भी नहीं दिया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि क्या ये बजट राजनेता अधिकारी और ठेकेदारों के लिए ही है।

स्थानीय लोगों से लेकर व्यापारी तक इसके लिए क्या कोई भी नीति तैयार की गई है ,क्या यह बजट अब केवल राज नेताऔं और अधिकारीयों के बीच बंदरबाट तक ही सिमित रहेगा।

Related posts

ब्रेकिंग:-यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल बनाया जायेगा- सीएम*

khabaruttrakhand

एम्स के विशिष्ट समारोहों में बजेगी आर्मी बैंड धुन राष्ट्रीय पर्वों और विशिष्ट अतिथियों के आगमन पर होगा उपयोग संस्थान ने गठित की बैंड टीम।

khabaruttrakhand

नई टिहरी:- स्वतंत्रता दिवस पर वीर नारियों ने किया ध्वजारोहण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights