khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र 01अगस्त, 2024 को रहेंगे बन्द।

जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र 01अगस्त, 2024 को बन्द रहेंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 31 जुलाई, 2024 की सांय 06:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 01 अगस्त, 2024 को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (ऑरेंज अलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्त के मध्य नजर जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक 01 अगस्त, 2024 को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों सहित समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रबन्धक / प्रधानाचार्य की लापरवाही से यदि कोई घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम- 2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related posts

ब्रेकिंग:-पेपर लीक एंव भर्ती घाेटाला मामले मे शनिवार काे कांग्रेसियाें ने शिवालय मे जलाभिषेक कर सरकार की सद्दबुद्दि की कामना की

khabaruttrakhand

Samoon Foundation द्वारा संचालित Samoon Computer Training Institute (SCTI04), श्यामपुर फाटक, ऋषिकेश में सर्टिफिकेट वितरण समारोह सफलतापूर्वक किया गया आयोजित।

khabaruttrakhand

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपादित कराने हेतु शनिवार को खेल विभाग के भवन सभागार (निकट विकास भवन) नई टिहरी में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights