khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

एस.एच.15 घनसाली (चिरबटिया-तिलवाडा मोटर मार्ग) मुयालगांव में बहे पुल के स्थान पर लगे बैली ब्रिज से मोटर वाहनों की आवाजाही हुई शुरू।

एस.एच.15 घनसाली (चिरबटिया-तिलवाडा मोटर मार्ग) मुयालगांव में बहे पुल के स्थान पर लगे बैली ब्रिज से मोटर वाहनों की आवाजाही हुई शुरू।

घनसाली तहसील क्षेत्रांतर्गत 31 जुलाई, 2024 को देर रात्रि हुई अतिवृष्टि/बादल फटने से जखन्याली-मुयाल गांव में काफी नुकसान हुआ।
जहां एक दुकान के बह जाने से मलवे में दबकर तीन लोगों की मौत हुई।
वहीं एस.एच.15 घनसाली (चिरबटिया-तिलवाडा मोटर मार्ग) मुयालगांव में पुल बह गया था। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के निर्देशन और जिलाधिकारी की देख-रेख में 18 मीटर लंबा बैली ब्रिज पुल बनकर तैयार हो गया है।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग घनसाली दिनेश नोटियाल ने बताया कि बैली ब्रिज में लोड टेस्टिंग करने के बाद मोटर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

वहीं उन्होंने बताया है कि बैली ब्रिज 25 एमटी क्षमता का है तथा भारी वाहनों के लिए सुरक्षित है।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग Length दिनेश नोटियाल

ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में बैली ब्रिज को 48 घंटे में तैयार किया गया।

Related posts

2 kg 200 ग्राम अवैध चरस व नब्बे हजार रुपये नकद के साथ टवेरा गाडी में तीन शातिर अभियुक्तो को अवैध रूप से चरस की तस्करी करते हुये थाना नरेन्द्रनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Haldwani violence: हल्द्वानी हिंसा पर क्या बोले राजनेता? जानिए Congress ने इसके लिए किसे ठहराया जिम्मेदार

cradmin

एम्स ऋषिकेशः दो नई स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात – संस्थान में ’स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ और न्यू ट्राॅमा आईसीयू सुविधा शुरू।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights