khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीस्टोरी

यहां जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा होने के कारण जन जीवन प्रभावित;लोगों को सतर्क रहने की हिदायत।

बारिश से लोग परेशान।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उत्तरकाशी
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी व आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा होने के कारण नालों में अनेक नालों से काफी पानी और मलवा आया है।

जिसे देखते हुए प्रशासन के द्वारा गुफ़ियारा क्षेत्र से कुछ घरों से लोगों को अन्यत्र सुरक्षित स्थानों पर जाने और क्षेत्र में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

जिला मुख्यालय पर आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट करते हुए सभी जिम्मेदार अधिकारियों को नियंत्रण कक्ष में बुला लिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट आपातकालीन परिचालन केंद्र में मौजूद हैं ।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीआएफ व प्रशासन की टीम गोफ़ियारा क्षेत्र में मौजूद है।

गौफियारा जल संस्थान के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी, जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र में पहुंचते हुए भूस्खलन से प्रभावित लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने एवं अन्य व्यवस्थाएं करने हेतु दिशा निर्देश संबंधित अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को दिए जा रहे हैं

जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कीस्थिति की समीक्षा कर किसी भी संभावित स्थिति से निपटने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

अभी तक कहीं से किसी भी प्रकार के जान माल की क्षति की सूचना नहीं है।

नगर क्षेत्र में गुफ़ियारा नाले के निकट तथा अन्य जगहों पर सड़कों पर जमा मलवे को हटाया जा रहा है।

Related posts

Uttarakhand BJP: पार्टी ने पुनः Dushyant Gautam को प्रदेश प्रभारी नामित किया, नेतृत्व का बड़ा फैसला

cradmin

Uttarakhand Assembly Session : विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन, बजट पर शुरू हुई चर्चा, पढ़ें अब तक क्या हुआ

cradmin

सरस मेला 2025 के अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन,रोजगार मेले में 40 कंपनियों द्वारा की गई सहभागिता, 05 हजार से अधिक रोजगार उपलब्ध कराएंगी कंपनियां।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights