khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवर

वनभूलपुरा हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की सुनवाई होगी डबल बेंच में।

वनभूलपुरा हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की सुनवाई होगी डबल बेंच में।

रिपोर्ट ललित जोशी/ हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के मामले में निर्णय देते हुए कहा कि इस प्रकरण पर सुनवाई खंडपीठ करेगी।

इस दौरान कोर्ट ने जमानत याचिका को निस्तारित करते हुए खंडपीठ के समक्ष अपील दायर करने की छूट दी है।

इससे पहले अब्दुल मलिक की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की एकलपीठ ने निर्णय को इस विधिक प्रश्न पर सुरक्षित रख लिया था ।
क्या इस मामले को एकलपीठ सुनवाई करेगी या खंडपीठ? कोर्ट ने कहा था कि अभी जमानत दिए जाने या नहीं दिए जाने का प्रश्न नहीं है।
प्रश्न यह है कि जिस केस में यूएपीए लग जाता है उसकी जमानत उच्च न्यायालय की खंडपीठ सुनेगी या एकलपीठ इस पर कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रख लिया था।

बता दें कि पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया था। कि इस केस में यूएपीए लगा है इसलिए मामले को खंडपीठ सुनेगी।

इससे संबंधित केसों में खंडपीठ सुनवाई कर रही है ।
और कई मामले को सुन चुकी है। जबकि आरोपी की ओर से कहा गया कि इस मामले की जांच रेगुलर पुलिस कर रही है।
इसलिए मामले को एकलपीठ सुन सकती है।

Related posts

जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्रामीण एवं स्थानीय निकायों में इस सर्वेक्षण के सम्बन्ध में नगर पालिका सभागार नई टिहरी, बौराडी में माननीय अध्यक्ष एकल सदस्यीय समर्पित आयोग न्यायमूर्ति (भूतपूर्व) बी.एस. वर्मा की अध्यक्षता में जनसुवाई/बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

टिहरी बांध में सी-प्लेन उतारने का तीसरा ट्रायल भी सफल रहा। गुरुवार को तीसरे दिन देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टेक आफ 19 सीटर सी-प्लेन 5 बजे कोटी कॉलोनी टिहरी झील में सफलता पूर्वक लैंड हुआ ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-मेडिकोलीगल मामलों में नेत्रदान के लिए पुलिस विभाग द्वारा सहयोग किए जाने पर एम्स ऋषिकेश की ओर से पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights