khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवर

वनभूलपुरा हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की सुनवाई होगी डबल बेंच में।

वनभूलपुरा हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की सुनवाई होगी डबल बेंच में।

रिपोर्ट ललित जोशी/ हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के मामले में निर्णय देते हुए कहा कि इस प्रकरण पर सुनवाई खंडपीठ करेगी।

इस दौरान कोर्ट ने जमानत याचिका को निस्तारित करते हुए खंडपीठ के समक्ष अपील दायर करने की छूट दी है।

इससे पहले अब्दुल मलिक की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की एकलपीठ ने निर्णय को इस विधिक प्रश्न पर सुरक्षित रख लिया था ।
क्या इस मामले को एकलपीठ सुनवाई करेगी या खंडपीठ? कोर्ट ने कहा था कि अभी जमानत दिए जाने या नहीं दिए जाने का प्रश्न नहीं है।
प्रश्न यह है कि जिस केस में यूएपीए लग जाता है उसकी जमानत उच्च न्यायालय की खंडपीठ सुनेगी या एकलपीठ इस पर कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रख लिया था।

बता दें कि पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया था। कि इस केस में यूएपीए लगा है इसलिए मामले को खंडपीठ सुनेगी।

इससे संबंधित केसों में खंडपीठ सुनवाई कर रही है ।
और कई मामले को सुन चुकी है। जबकि आरोपी की ओर से कहा गया कि इस मामले की जांच रेगुलर पुलिस कर रही है।
इसलिए मामले को एकलपीठ सुन सकती है।

Related posts

Uttarakhand Assembly Session: सत्र आरंभ…पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने कहा – आज पूरा सदन दुखी

cradmin

जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुई 44 शिकायतें/अनुरोध पत्र। जिलाधिकारी ने सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम के तहत दर्ज शिकायत /अनुरोध पत्रों के माध्यम से लोगों की सुनी फरियाद।

khabaruttrakhand

कैची धाम मंदिर परिसर के आस पास हॉर्न,प्लास्टिक का प्रयोग धूम्रपान, तम्बाकू, सोशल मीडिया, फोटोग्राफी – वीडियोग्राफी, पूर्ण तरह बाधित रहेगा। दीपक रावत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights