khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनस्टोरी

17 सितंबर 2024 को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा आयोजित किया गया बृहद कार्यक्रम।

दिनांक 17 सितंबर 2024 को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा बृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री प्रेमचंद अग्रवाल माननीय मंत्री शहरी विकास, वित्त,आवास उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश के समस्त पर्यावरण मित्र एवं अन्य कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम बाल्मीकि बस्ती सामुदायिक केंद्र ऋषिकेश में आयोजित किया गया ।

शिविर में 151 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 48 आयुष्मान कार्ड बनाए गए

इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम तथा त्रिवेणी घाट में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

 

शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई है कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों अस्पतालों, सामुदायिक स्थानो में सफाई के साथ ही विभिन्न गोष्ठियां एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । नगर आयुक्त द्वारा अपील की गई की अधिक से अधिक संख्या में नगरवासी इस अभियान में प्रतिभाग करें ताकि स्वच्छ ऋषिकेश, सुंदर ऋषिकेश की संकल्पना को पूरा किया जा सके।

Related posts

कुमाऊँ मण्डल विकास निगम प्रबंधन निदेशक डॉ श्री तिवारी ने क्याकिंग सेंटर का किया उदघाटन।

khabaruttrakhand

Himachal Pradesh ने राज्य उत्पादों के लिए ‘Home of Himachal’ को एकीकृत ब्रांड नाम के रूप में लॉन्च किया

khabaruttrakhand

Punjab News : प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने बुलाया खेत, उतार दिया मौत के घाट

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights