khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

71 प्राविधिक स्वयं सेवियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को क्रीड़ा भवन के सभागार, नई टिहरी में ।

‘प्राविधिक स्वयं सेवियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू।‘‘

मा. उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत कार्यरत 71 प्राविधिक स्वयं सेवियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को क्रीड़ा भवन के सभागार, नई टिहरी में प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए प्राधिकरण के सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि पराविधिक स्वयंसेवियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 सितम्बर 2024 तक माइग्रेशन एंड असाईलम प्रोजेक्ट संस्था के सदस्य अपरिमिता प्रताप एवं कुलदीप लकवाल द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मा. जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री योगेश कुमार गुप्ता एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार घिल्डियाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

तत्पश्चात जिला जज एवं बार अध्यक्ष द्वारा सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया।

सचिव श्री त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कार्यरत पराविधिक स्वयंसेवियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण के उपरांत प्राधिकरण के द्वारा संचालित विधिक जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी रूप से चलाया जा सकता है।

इस मौके पर अपर जिला जज नसीम अहमद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिथिलेश पाण्डेय, सिविल जज(सी. डी.) मोहम्मद याकूब, अपर सिविल जज (सी.डी.) आफिया मतीन, जूनियर डिवीजन कुलदीप नारायण, बार के सचिव विरेन्द्र सिंह कठैत, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रतन मणि थपलियाल, रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल

Related posts

Lok Sabha Election Uttarakhand: …तब साइकिल से निकलते थे चुनाव प्रचार के लिए कार्यकर्ता, पढ़ें चुनाव की कहानी

cradmin

एक दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री श्री धामी नैनीताल जनपद पर 26 नवम्बर को।

khabaruttrakhand

NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 29.08.2025 को *रा.ई.का. ओखलाखाल प्रतापनगर* में आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights