khabaruttrakhand
अल्मोड़ाउत्तराखंड

सल्ट विघायक महेश जीना ने 2.5 लाख की चम्पानगर – डोटियाल मोटर का शिलान्यास किया, ग्रामीणों को दी सौगात

रिपोर्ट – गोविन्द रावत

सल्ट विघायक महेश जीना ने 2.5 लाख की चम्पानगर – डोटियाल मोटर का शिलान्यास किया, ग्रामीणों को बडी सौगात।

सल्ट विधायक महेश जीना ने अल्मोड़ा जिले के विकास खंड स्याल्दे में शनिवार को चम्पानगर – डोटियाल, जखीडा का लिंक मार्ग का भूमिपूजन कर, रिबन का शुभारंभ किया।
विघायक निघि से 2.5 लाख रू लागत से 1.5 किलोमीटर मार्ग की ग्रामीणों को सौगात दी। ग्रामीणों ने महेश जीना जिन्दाबाद, पुष्कर घामी जिन्दाबाद के नारे लगाकर , फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस मोटर बनने से काफी लाभ मिलेगा। ग्रामीणो ने सल्ट विधायक महेश जीना , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। विघायक महेश जीना ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और कई समस्या का मौके निस्तारण किया। सल्ट विधायक महेश जीना ने कहा सल्ट विधानसभा के प्रत्येक गांव तक सड़क पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
स्व सुरेन्द्र सिंह जीना के अघूरे सपने को पूरा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी, सल्ट विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाना मेरा लक्ष्य है।
इस मौके पर सल्ट नवनिर्वाचित विधायक महेश जीना, सदस्य जिला पंचायत प्रवीन कुमार ,ग्राम प्रधान गढसारी रमेश चंद्र, ग्राम प्रधान कल्याणपुर दिनेश रावत, ग्राम प्रधान कमान महेंद्र पटवाल, सदस्य क्षेत्र पंचायत एराड़ी बिष्ट , हंन्सा दत्त, बच्चन सिंह, दीवान सिंह, दिनेश रावत, गोपाल सिंह, प्रताप सिंह, जसवंत सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

ब्रेकिंग:-अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर 23 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभागों को दिए सख्त निर्देश।

khabaruttrakhand

सीएम पुष्कर सिंह धामी का यमुनाघाटी दौरा, जाने कैसा रहा यह दौरा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights