khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवरस्वास्थ्य

ऋषिकेश के इस संस्थान के खाते में एक और उपलब्धि – दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आया निदेशक का नाम – केलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी की सूची।

– एम्स ऋषिकेश के खाते में एक और उपलब्धि
– दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आया निदेशक का नाम
– केलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी की सूची

एम्स ऋषिकेश

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दुनियाभर के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में इस बार एम्स ऋषिकेश की प्रोफेसर मीनू सिंह को भी जगह दी गई है।

प्रोफेसर मीनू सिंह वर्तमान में एम्स संस्थान की कार्यकारी निदेशक हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की झोली में एक और बड़ी उपलब्धि आई है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह को दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है।

यह सूची केलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से सर्वे के बाद जारी की गई।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दुनियाभर के विश्वविद्यालयों में हुए शोध का सर्वे कराने के बाद जो सूची जारी की गई है, उनमें 3 हजार वैज्ञानिक और शोधार्थी केवल भारत के हैं।

दुनिया भर के लगभग 66 हजार विज्ञानियों को इस सूची में जगह मिली है।

इसमें देश के कई संस्थानों के अनुसंधान कर्ताओं, डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को जगह दी गई है।

बच्चों के श्वास रोग और इससे सम्बंधित बीमारियों के इलाज और इस क्षेत्र में किये गए विशेष अनुसंधानों की वजह से प्रोफेसर मीनू सिंह को सूची में शामिल किया गया है।

एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रोफेसर समीरन नंदी सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रोफेसर मीनू को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उल्लेखनीय है कि सूची में नाम शामिल करने से पूर्व सर्वे में देखा जाता है कि दुनिया के किस विश्वविद्यालय के विज्ञानी का शोध सबसे ज्यादा उल्लिखित है।

शोध पत्रों के हवाले से या उसे आधार मानकर कितने शोध कार्य हुए या पेटेंट हुए हैं।

इसमें यह भी देखा जाता है कि एक वर्ष में कितने शोधपत्र उस विज्ञानी के प्रकाशित हुए हैं।

शोध विश्व के लिए कितना जानकारी परक है और भविष्य में उससे विज्ञान जगत को कितना लाभ मिल सकेगा।

एम्स के जन सम्पर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अनुसंधान विश्विद्यालय के रूप में विश्व में अपनी विशेष पहिचान रखने वाली स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची एक प्रतिष्ठित रैकिंग है जो अपने क्षेत्रों में सबसे अधिक उत्कृष्ट विद्ववानों की पहिचान करती है।

वहीं उन्होंने बताया कि स्कोपस डेटाबेस डेटा से प्राप्त यह रैंकिंग उन शोधकर्ताओं को उजागर करती है, जिनके काम का विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।

Related posts

Haldwani: हम पांचों राज्यों में सरकार बनाने के लक्ष्य पर कर रहे काम: Rajnath

khabaruttrakhand

नशामुक्त ग्राम:- घनसाली के इस ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता मेंएवं सभी व्यक्तियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर बड़ा फैसला।

khabaruttrakhand

इस धाम में देवभूमि की भव्यता और दिव्यता के कायल दिखे विदेशी नागरिक, इटली और ऑस्ट्रेलिया से गंगा दर्शन को पहुंचे विदेशियों ने सराहा यात्रा प्रबंधन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights