khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को परोगी नैनबाग जौनपुर टिहरी गढ़वाल पहुंचकर 24वें क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक शरदोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में किया गया प्रतिभाग।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शनिवार को परोगी नैनबाग जौनपुर टिहरी गढ़वाल पहुंचकर 24वें क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक शरदोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।

अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा आयोजित शरदोत्सव कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।

जिलाधिकारी ने क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक शरदोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि क्षेत्रवासी ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने तथा भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी गई।

क्षेत्रवासियों की परोगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना एवं हैलीपेड निर्माण स्वीकृति की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही इसमें कार्यवाही की जायेगी।

इसके साथ ही एनएच 507 लगवाड़ा बांध प्रभावित क्षेत्र के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग को परोगी से लिंक करते हुए खरसोन क्यारी तक जोड़ने हेतु समरेखण करने की मांग पर जल्द बैठक करने की बात कही गई।

इस मौके पर समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा जिलाधिकारी का भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, तहसीलदार नैनबाग साक्षी शर्मा, धनोल्टी आर.पी. ममगाई, समारोह के अध्यक्ष विक्रम सिंह सजवाण, उपाध्यक्ष कमल सिंह रावत, सचिव आन्दन सिह सजवाण, प्रधान परोगी सरिता सजवाण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, स्कूल बच्चे, खिलाड़ी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

Related posts

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त अपराह्न की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 01 राज्य मार्ग तथा 17 ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध हैं, बालगंगा तहसील के पिंसवाड में हुआ यह।

khabaruttrakhand

Uttarakhand पर पड़ा अयोध्या का प्रभाव, हरिद्वार-ऋषिकेश का होगा एकीकृत विकास; जानें मुख्यमंत्री Dhami का बड़ा फैसला

cradmin

ब्रेकिंग:- भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जयकारों से गूँज उठी सरोवर नगरी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights