khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्वास्थ्य

अनीमिया मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में जुटा जनपद टिहरी गढ़वाल। अब तक 09 हजार से अधिक, हल्के एनीमिया के पीड़ित हुए एनीमिया मुक्त।

“अनीमिया मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में जुटा जनपद टिहरी गढ़वाल।”

“अब तक 09 हजार से अधिक, हल्के एनीमिया के पीड़ित हुए एनीमिया मुक्त।”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य विभाग जनपद को अनीमिया मुक्त करने के लिए प्रयासरत है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि डॉक्टर पीड़ितों के लगातार संपर्क में हैं, उन्हें पोषण आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ ही आयरन और फॉलिक एसिड (आईएफए) टैबलेट दिए जा रहे हैं।

गंभीर एनीमिया के पीड़ितों का प्रत्येक सप्ताह तथा अन्य का हर 15 से 30 दिन में नियमित पुनः परीक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह एक से डेढ़ हजार एनीमिया से मुक्त हो रहे हैं।

उपचार के बाद अब तक 9050 हल्के एनीमिया पीड़ित एनीमिया से मुक्त हो चुके हैं, जिनमें 01 हजार 846 गर्भवती महिलाएं, 305 शिशु (06 माह से 59 माह के), 06 हजार 327 गैर गर्भवती महिलाएं तथा 572 बच्चे 05 से 09 साल के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 04 हजार 780 मध्यम एनीमिया से हल्के एनीमिया में तथा 112 गंभीर एनीमिया से मध्यम स्थिति में आ चुके हैं।

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 10 मई, 2024 से 16 अगस्त, 2024 तक एक विशेष अभियान चलाया गया।

जिसके तहत 180 सीएचओ, 249 एएनएम तथा आरबीएसके की 13 टीमों द्वारा गांव गांव जाकर किशोरियों, गर्भवती एवं गैर गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों का डिजिटल हिमोग्लोबिन जांच/स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

अभियान के तहत 01 लाख 38 हजार 129 हिमोग्लोबिन परीक्षण किए गए। इसमें से 38 हजार 673 हल्का एनीमिया, 27 हजार 238 मध्यम एनीमिया तथा 500 गंभीर एनीमिया के पीड़ित पाए गए थे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश में आयोजित 37 वें नेत्रदान पखवाड़े के तहत मुनिकीरेती क्षेत्र में नेत्र परीक्षण शिविरि का आयोजन

khabaruttrakhand

दुःखद ब्रेकिंग:- यहां खाई में गिरा वाहन, 3 लोगों की मौत ।

khabaruttrakhand

Ram Mandir: Uttarakhand में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकती है Dhami सरकार, रामभक्तों में उत्साह

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights