khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीय

राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को “देवभूमि रजतोत्सव” के रूप में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को “देवभूमि रजतोत्सव” के रूप में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में आज विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

रूपरेखा अनुसार आगामी 6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखण्ड भवन के लोकार्पण, 7 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन, 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस तथा 12 नवंबर तक “देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखण्ड रजतगाथा” से संबंधित कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तराखण्ड के जनमानस, यहां की मिट्टी से प्रेम करने वाले प्रवासियों और उत्तराखण्ड के विकास में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष भागीदार बनने की चाहत रखने वाले युवा, महिला, किसान, कारीगर, पर्यावरणविदों, राज्य आंदोलनकारियों सहित सभी को “देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखण्ड रजतगाथा” में भागीदार बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्षों से उत्तराखण्ड हर एक क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहा है इसीलिए 6 नवंबर से 12 नवंबर तक विभिन्न दिवसों में समाज के विभिन्न पक्षों को आमंत्रित किया जाए तथा उनसे जुड़ी प्रेरक गतिविधियों को संपादित किया जाए।

उन्होंने कहा कि हम उत्तराखण्ड की विकासगाथा में सभी की सक्रिय भागीदारी चाहते हैं और हमारे लिए सभी के विचारों का व्यापक महत्व है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक क्विज प्रतियोगिता तथा महिला, किसान, वेंडर, स्वच्छकार, युवा, प्रवासियों सभी के लिए विशेष सम्मेलन शिविर व कैंप इत्यादि आयोजित किए जाएं ताकि सभी प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहे उत्तराखण्ड की विकासगाथा के साक्षी बन सके।

“देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखण्ड रजतगाथा” का 9 नवंबर 2024 को देहरादून में मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ किया जाएगा तथा एक वर्ष तक चलने वाले इस पर्व का 2025 में कुमाऊं मंडल में समापन किया जाएगा।

इस दौरान बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री दीपेंद्र चौधरी व श्री विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सरकार की सजग पहल से 855-ग्रामीण महिलाएं बनी सफल उद्यमी’* ‘महिला उद्यमिता विकास में स्वयं सहायता समूह का योगदान।

khabaruttrakhand

2024 के लोकसभा चुनाव में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या का बदला लेगी महिलाएं। आशा रावत।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में हुआ 61.80 प्रतिशत मतदान।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights