khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

2024 के लोकसभा चुनाव में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या का बदला लेगी महिलाएं। आशा रावत।

2024 के लोकसभा चुनाव में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या का बदला लेगी महिलाएं। :- आशा रावत*

*महिला कांग्रेस ने की कार्यकारिणी की घोषणा*

*13 उपाध्यक्ष 27 महासचिव 21 सचिव और 12 ब्लॉक अध्यक्ष*

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला की संस्तुति पर महिला कांग्रेस टिहरी गढ़वाल की कार्यकारिणी की घोषणा की है।

इसके साथ ही उन्होंने 12 ब्लॉक अध्यक्षों की भी घोषणा की है।

आशा रावत ने कहा कि महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में सभी वर्गों की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए तथा जनपद के दूर दराज के क्षेत्र से भी महिलाओं को सम्मान दिया गया है उन्होंने कहा की आने वाले लोकसभा में के चुनाव में मातृशक्ति उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के साथ हुई अन्याय अत्याचार और जघन्य अपराध का बदला लेगी और तथा कथित डबल इंजन की सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी साथ ही कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी की सरकार में आज महिलाएं असुरक्षित हैं।

लगातार बिना इलाज प्रसवकालीन महिलाएं जच्चा बच्चा सहित दम तोड़ रही है यह अपने आप में बहुत शर्मिंदगी की बात है की 21वीं सादी में भी बिना इलाज के महिलाएं तड़प रही है।

उन्होंने कहा की जल्दी ही महिला कांग्रेस जनपद और ब्लॉक मुख्यालय में राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।

*जच्चा बच्चा की मौत की जिम्मेदार है स्वास्थ्य विभाग सरकार दे मुआवजा। राकेश राणा

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की सरकार स्वास्थ्य को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन हकीकत में कुछ भी नहीं है परसव पीड़ा में महिलाएं दम तोड़ रही है और जनपद में जिला चिकित्सालय हो या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हो अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हो या स्वास्थ्य उप केंद्र हो इन सब की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है।

लगातार दो महिलाओं ने डॉक्टर ना होने के कारण जच्चा बच्चा की मौत स्वास्थ्य विभाग पर स्वतः ही बड़ा प्रश्न चिन्ह लग जाता है उन्होंने कहा की स्वास्थ्य विभाग सिर्फ बजट को हड़पने का डिपार्टमेंट बन गया है जिसमें सरकार की पूरी सह है जल्दी ही स्वास्थ्य महकमा नहीं जागा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार और प्रदेश सचिव सैयद मुसरफ़ अली ने कहा कि लगातार सरकार के नुमाइंदे जनता को गुमराह कर रहे हैं कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज खुल रहा है लेकिन हकीकत में कुछ नहीं है।

जिला चिकित्सालय बद से बदतर हो चुका है मात्र रेफरल सेंटर बंन कर रह गया हम अति शीघ्र जिला चिकित्सालय की व्यवस्था को ठीक करने के लिए आंदोलन करेंगे।

पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत, शहर अध्यक्ष अनीता रावत ,सुषमा दुमोगा, तनीषा रावत, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसरफ़ अली ,शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल ,वीरेंद्र दत्त ,वीरेंद्र सिंह पवार आदि उपस्थित थे

Related posts

महापंचायत ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को एसपी उत्तरकाशी द्वारा किया गया बीफ्र; डायवर्ट रहेगा उत्तरकाशी शहर का यातायात।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Investor Summit: CM Dhami ने की समीक्षा बैठक, FRI में लिया तैयारियों का जायजा

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights