khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

यहां शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में शराब पिलाने पर सामाजिक बहिष्कार का ऐलान।

रिपोर्ट -सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में शराब पिलाने पर सामाजिक बहिष्कार।

उत्तराखंड में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने के लिए उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा व्लाॅक का उडरी गांव के लोगों ने एक अच्छी पहल की है ।
बताया गया है जिसके तहत ग्राम वासियों ने शराब प्रतिबंध को लेकर मीटिंग रखी ग्राम प्रधान भागचंद विष्ट एवं महिला मंगल दल युवा मंगल दल ग्रामवासियों ने एक बैठक का आयोजन कर
शादी विवाह एवं चूडाक्रम संस्कार आदि कार्यक्रम मे शराब पर प्रतिबंध का प्रस्ताव पास किया।

बताया गया है जिसके अन्तर्गत कोई भी परिवार या व्यक्ति विशेष अपने घर के शादी विवाह एवं चूडाक्रम संस्कार आदि कार्यक्रम में शराब नही वितरित करेगा।

कहा जा रहा है कि अगर किसी भी परिवार विवाह एवं चूडाक्रम संस्कार कार्यक्रम मे शराब के सेवन की शिकायत मिलती है तो उसके कार्यक्रम में कोई भी ग्रामवासी शमिल नही होगा तथा परिवार पर 50000 हजार रु जुर्माना दण्ड के रुप मे लगेगा।

यह भी कहा जा रहा है कि उक्त दण्डित परिवार ग्रामवासियो के किसी भी कार्यक्रमों में शामिल नही होगा,चूंकि शराब पीना जहाँ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है वही हमारे समाज के लिए भी हानिकारक है।

जिसके कारण पूर्व मे गांव के शादी समारोह मे जब- जब भी लोगों को शराब वितरित की गई थी तब- तब लोगों मे लड़ाई झगड़ा आदि हुआ है।

वहीं इससे ग्रामसभा मे डर का माहोल उत्पन हुआ था जिसके कारण आने वाली पीढ़ी के भविष्य तथा नौजवानो की पीड़ा समाज के हित मे यह निर्णय लिया गया है जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

Related posts

जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों मे आपदा प्रबंधन जागरुकता, लाइफ सेफ्टी पर आधारित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

फोर्स में हर जवान को मजबूत होना चाहिये। डॉ0 मंजूनाथ टीसी।

khabaruttrakhand

मांग:-मालड़न काटेज व स्टफ हाउस के दर्जनों मतदाताओं ने जिला अधिकारी व मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर उन्हें मतदान के लिए ब्रेसाइड स्कूल बूथ उपलब्ध कराये जाने की मांग की।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights