khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए संविधान की प्रस्तावना की ली शपथ।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली गयी।

मंगलवार को एम्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संविधान दिवस के अवसर पर इसे आत्मसात किए जाने हेतु संस्थान के अधिकारीगणों, विभागाध्यक्षों, फेकल्टी सदस्यों और विभिन्न विभागों के स्टाफ द्वारा इसकी प्रस्तावना की शपथ ली गयी।

इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया।
वहीं उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हमारे देश के शासन और नागरिकों के अधिकारों के लिए एक आधारभूत दस्तावेज है। देश का संविधान वो दस्तावेज हैं जिनके सिद्धांतों और मूल्यों पर हमारा देश आधारित है।

उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का पहला कर्तव्य है।
संस्थान के उपनिदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर ने कहा कि संविधान हमें बताता है कि हमारी सरकार कैसे चलेगी, हमारे पास क्या अधिकार हैं और हमें क्या करना चाहिए।
वहीं उन्होंने कहा कि संविधान ही हमारे देश को एक लोकतांत्रिक देश बनाता है।

इस अवसर पर संविधान निर्माता देश के पहले कानून मंत्री रहे डाॅ. भीमराव अंबेडकर को भी याद किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 1949 में इसी दिन हमारे देश ने अपना संविधान अपनाया था।
बाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की थी।
इसका उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के दौरान डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सत्या श्री, अधीक्षण अभियंता ले. कर्नल राजेश जुयाल, वित्तीय सलाहकार ले. कर्नल एस. सिद्धार्थ, विधि अधिकारी प्रदीप चंद्र पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी गौरव बडोला, चीफ नर्सिंग ऑफिसर रीटा शर्मा, असिस्टेंट पीआरओ डाॅ. श्रीलोय मोहन्ती सहित विभिन्न विभागों के फेकल्टी सदस्य, नर्सिंग अधिकारी और अन्य मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में उत्तराखंड से भारत जोड़ो यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी भारत जोडों यात्रियों को किया सम्मानित।

khabaruttrakhand

Kedarnath Dham: 10 मई को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घोषित हुई तिथि

cradmin

Lok Sabha elections: BJP के तरकश में एक और तीर…मोदी के CAA और धामी के UCC से वोटरों को साधेगी BJP

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights