khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा मन्दिर, पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा मन्दिर, पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने मां सुरकंडा देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा मंदिर की परिक्रमा भी की।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ बातचीत कर उनसे यात्रा के संबंध में जानकारी ली।
श्रद्धालु अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर काफी खुश नजर आए तथा उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों से वार्ता कर उनका हाल चाल जाना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्वयं सहायता महिला समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित स्थानीय सामग्री की खरीददारी भी की।

मुख्यमंत्री ने सभी को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में पहली बार शीतकालीन यात्रा शुरू की गई है, जिसके अच्छे परिणाम नजर आ रहे हैं। काफी संख्या में
श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा पर यहां पहुंच रहे हैं। उत्तराखण्ड देवभूमि है।
राज्य के हर मन्दिर का अपना अलग महत्व है।

वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों को शीतकालीन यात्रा हेतु तैयार किया जा रहा है और अधिकांश स्थलों पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, जिनका असर आज इस श्रद्धालुओं की संख्या को देखकर लगाया जा सकता है।

इस दौरान एसएसपी आयुष अग्रवाल, एडीएम ए.के. पाण्डेय, एएसपी जे. आर. जोशी सहित अन्य गणमान्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियमश् विषय पर नई टिहरी में मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप नेता को मिली अंतरिम जमानत, जाने जमानत से जुड़ी और अधिक जानकरी।

khabaruttrakhand

Uttarakhand समाचार: Supreme Court ने उद्यान घोटाले की CBI जांच को लेकर सरकार के खिलाफ याचिका को खारिज कर

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights