khabaruttrakhand
Crime storyअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सरे राह गुंडई दिखाने वालो को दून पुलिस ने पहुँचाया उनके अंजाम तक।

सरे राह गुंडई दिखाने वालो को दून पुलिस ने पहुँचाया उनके अंजाम तक,

📲 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर SSP देहरादून ने दिए थे कार्यवाही के निर्देश,

बीच रोड पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले 03 अभियुक्तो को दून पुलिस ने लिया हिरासत में, की जा रही विधिक कार्यवाही,

🛺अभियुक्तों के ऑटो वाहन को किया सीज,

कोतवाली नगर

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमे 03 युवक बीच रोड पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए SSP देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को वीडियो में दिख रहे युवकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए,

पुलिस ने वायरल वीडियो के दिख रहे अभियुक्तो के संबंध में जानकारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल तीनो अभियुक्तो को आवश्यक कार्यवाही हेतु हिरासत में लिया गया, जिनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्तों द्वारा इस्तेमाल किये गए ऑटो वाहन को सीज किया गया।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि तीनों अभियुक्त अपने ऑटो से जा रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल सवार द्वारा ऑटो में हल्की टक्कर मारने पर तीनों अभियुक्तों द्वारा मोटर साइकल सवार व्यक्ति के साथ बीच रोड में मारपीट की गई।

🔹नाम/पता अभियुक्त🔹
1️⃣ पिन्दर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर,
2️⃣ करण सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी फुटबॉल मोहल्ला, कोतवाली नगर,
3️⃣ प्रशांत पुत्र विपिन कुमार निवासी 116 ईदगाह मंडी, थाना कैंट,

Related posts

जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का०। में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: विधानसभा में UCC विधेयक पेश, जय श्रीराम के लगे नारे, शादी-तलाक और उत्तराधिकार पर अब बदलेंगे नियम

cradmin

ब्रेकिंग:-यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल बनाया जायेगा- सीएम*

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights