khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का०। में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

जिलाधिकारी , टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 02 नवम्बर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० किरेथ केमर* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित लगभग 115 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी।

खोज बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोलफ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य अरविंद कुमार वर्मा द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

-जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।

Related posts

ओलावृष्टि से उद्यानिकी फसलों को नुकसान, प्रशासन सहायता हेतु तत्पर।

khabaruttrakhand

बिग ब्रेकिंग:- इस बड़े आरोप में पूर्व मुख्यमन्त्री एवं पार्टी प्रमुख को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जाने मामला।

khabaruttrakhand

Silkyara: रैटहोल माइनर्स सहित बचावकर्मियों को एक महीने का वेतन देंगे Congress विधायक, party करेगी सम्मानित

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights