khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

असहाय, गरीब को रक्त देकर एक अलग ही अनुभूति होती है । 98वीं बार दे चुके हैं रक्त रविन्द्र महर। चहुँ ओर हो रही प्रशंसा।

स्थान। नैनीताल।

असहाय, गरीब को रक्त देकर एक अलग ही अनुभूति होती है । 98वीं बार दे चुके हैं रक्त रविन्द्र महर। चहु ओर हो रही प्रशंसा।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के निवासी व टनकपुर के अवकाश प्राप्त रोडबेज कर्मचारी रविन्द्र महर जो कि खेल खिलाड़ी से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता है। उन्होंने अपने जीवन काल मे 98 वीं बार रक्तदान कर एक रिकॉर्ड कायम किया है।

अभी कुछ समय बाद उनका पूरा शतक हो जायेगा।
रविन्द्र महर ने बताया वह 19 78 से रक्तदान करते आ रहे हैं। निसहाय, निर्धन परिवार के लोगों को रक्त देकर उनका जीवन बचाने का कार्य करते हैं।

उनका कहना है रक्तदान महादान अगर हमारे रक्त देने से किसी भी व्यक्ति की जान बच जाये तो इससे बेहतर और क्या होगा।
उन्होंने आने वाली पीढ़ी से भी अपील की है रक्तदान कर देश प्रदेश, जिला व नगर का नाम रोशन करो।

उन्होंने कहा अति शीघ्र वह अपना 100 यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड कायम करगें।

इससे पूर्व भी जब उन्होंने निःशुल्क रक्तदान किया तो उनको साशन प्रशासन द्वारा सम्मनित भी किया गया। वह एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते हैं।
इस मौके पर डॉ घनश्याम तिवारी, डॉ नीलिमा ज्याला,अनुराग अग्रवाल, दीपक छतवाल, अंकित अग्रवाल, अर्पित शर्मा, संजय अग्रवाल, कांति मोहन, दीपक जैन समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

Haridwar: अंतरराष्ट्रीय Hindu परिषद के अध्यक्ष Togadia बोले- दो से अधिक बच्चे होने पर छिने वोट का अधिकार

khabaruttrakhand

मानसून के दृष्टिगत तीन माह तक 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के अधिकारियों को दिये निर्देश।

khabaruttrakhand

ओलावृष्टि से उद्यानिकी फसलों को नुकसान, प्रशासन सहायता हेतु तत्पर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights