khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

स्वीप गतिविधियों के तहत जनपद में मतदान प्रतिशत को बढाये जाने के समबन्ध में इस विधान सभा क्षेत्र में जन जागरूकता एवं मतदान शपथ कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

स्वीप गतिविधियों के तहत जनपद में मतदान प्रतिशत को बढाये जाने के समबन्ध में विधान सभा क्षेत्र धनोल्टी के ग्राम कौशल एवं जसपुर विकासखण्ड थौलधार में जन जागरूकता एवं मतदान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जनपद टिहरी में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

सोमवार व मंगलवार को जिला सूचना कार्यालय के तत्वाधान में जी भाई जी उत्तरांचल लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा गत चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम इडियाड, कौशल व जसपुर विधान सभा क्षेत्र धनोल्टी में मतदान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

इस दौरान दल नायक नवीन कठैत द्वारा 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो रहे युवाओं को अपने नाम वर्तमान निर्वाचक नामावली में दर्ज करवाने हेतु फार्म-6 में आवेदन कर संबंधित बीएलओ/ईआरओ/एईआरओ को प्रस्तुत करने को कहा गया।

इसके साथ ही वोटर लिस्ट में नाम संशोधन करने, किसी मतदाता की मृत्यु, स्थानान्तरण आदि कारणों से सामान्यतः निवासी न रहने के कारण नाम को मतदाता सूची से पृथक करने, निर्वाचक नामावली में किसी प्रविष्टि को शुद्ध करने, एक ही निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत एक बूथ से दूसरे बूथ में या एक विधान सभा से किसी दूसरे विधान सभा में निवास परिवर्तन, फोटो पहचान पत्र बदलने, दिव्यांग व्यक्ति को मार्क करने के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन करने, वोटर हेल्पलाइन एप, निर्वाचन टोल फ्री नम्बर 1950 आदि के बारे में जानकारी दी गई।

इसके साथ ही दल नायक द्वारा दल के कलाकारों सहित उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ भी दिलायी गयी।

 

Related posts

राष्ट्रपति 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक महाराष्ट्र के दौरे पर, NDA के 145वें कोर्स की पासिंग-आउट परेड की समीक्षा करेंगे

khabaruttrakhand

Dehradun: प्रदेश में हर साल मनेगा प्रवासी Uttarakhand दिवस, न ने 15 दिन में पोर्टल तैयार करने के दिए निर्देश

cradmin

UP: BJP इन सीटों पर बदलेगी उम्मीदवार! पीलीभीत से इन्हें मिल सकता है टिकट, मां-बेटे में से सिर्फ एक को मौका

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights