khabaruttrakhand
Crime storyअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

गूगल पे पर गलत नंबर डायल कर 18000 की रकम गंवाई टिहरी पुलिस ने रकम वापस दिलाई पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटाई ।

गूगल पे पर गलत नंबर डायल कर 18000 की रकम गंवाई टिहरी पुलिस ने रकम वापस दिलाई पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटाई ।

🔷 श्री अजय प्रकाश पुत्र स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश निवासी लव कुश होटल देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल द्वारा अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर Ajay Home के नाम से Save किया गया था। अपनी पत्नी को ₹ 18,000/– भेजने हेतु उनके द्वारा गूगल पे पर जाकर Pay Contact में Ajay टाइप किया गया और अपनी पत्नी की बजाय गलती से किसी अनजान अजय नाम के व्यक्ति को ₹ 18,000/- ट्रांसफर कर दिए गए जिसका गूगल हिस्ट्री में मोबाइल नंबर के अंत में …..9757 था।

🔷 पीड़ित द्वारा #थाना_देवप्रयाग में इसकी शिकायत अंकित कराई गई। थाना देवप्रयाग में CCTNS पर नियुक्त कांस्टेबल क्लर्क संदीप कुमार द्वारा साइबर सेल, टिहरी गढ़वाल से संपर्क कर उक्त व्यक्ति का मोबाइल नंबर 7457029757 प्राप्त कर संपर्क करने की कोशिश की तो यह मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आया।

🔶 जिस पर नंबर की ID Caif निकाली गई तो यह मोबाइल नंबर अजय पाल पुत्र राकेश निवासी ग्राम भटकोट, पोस्ट खरसाडी, थाना देवप्रयाग, जिला टिहरी गढ़वाल का पाया गया।

🔷 पुलिस द्वारा गांव में जाकर उक्त व्यक्ति की तलाश की गई तो उक्त व्यक्ति का विदेश में होना पाया गया। परिजनों से उसका दूसरा मोबाइल नंबर लेकर वार्ता की गई तो इस व्यक्ति द्वारा उसके खाते में कोई रकम न आने की बात कहते हुए आना-कानी की जाने लगी।

जानकारी में पता चला कि इस व्यक्ति का PNB, देवप्रयाग में खाता है।

बैंक से खाते की डिटेल निकालने पर 18,000/- रुपए की रकम का इस व्यक्ति को भुगतान होना पाया गया।

🔶 जिस साक्ष्य के साथ इस व्यक्ति के ऊपर कानूनी कार्यवाही करने की बात बताई गई तो गलती की माफी मांगते हुए उक्त अजय पाल द्वारा पीड़ित अजय प्रकाश के खाते में 18,000 रुपए का भुगतान कर दिया गया। स्वयं की गलती से गंवाई रकम को वापस पाकर पीड़ित द्वारा पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।*

*पुलिस टीम*
(01) कां0क्लर्क संदीप कुमार (थाना देवप्रयाग)
(02) अजयवीर (साइबर सेल, टिहरी गढ़वाल)

Related posts

ब्रेकिंग:-यहां सोमवार 8 जनवरी 2024 को महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित कार्यक्रम ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ का आयोजन है प्रस्तावित, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे मुख्य अतिथि।

khabaruttrakhand

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही । एसएसपी।

khabaruttrakhand

एम्स ऋषिकेश के सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में बुधवार को आईसीएसएसआर द्वारा वित्त पोषित अल्पकालिक अनुभवजन्य परियोजना 2023-24 के लिए एक प्रसार कार्यशाला का आयोजन किया गया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights