khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

शहीद स्मृति दिवस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर एसएसपी नैनीताल व पुलिस कर्मियों ने किया 02 मिनट का मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि।।

स्थान। नैनीताल।

शहीद स्मृति दिवस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर एसएसपी नैनीताल व पुलिस कर्मियों ने किया 02 मिनट का मौन धारण कर दी श्रदांजलि।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा व पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले महान सेनानी तथा शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण कर श्रदांजलि अर्पित की।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि आज पूजनीय राष्ट्रपिता के आदर्शों को याद करने का दिन है।
उन्होंने सत्य और अहिंसा से भारत को स्वतंत्रता दिलाई।
उन्होंने सदैव लोककल्याण और देश की आजादी के लिए कार्य किया।

उन्होंने संपूर्ण विश्व में जन जन तक सत्य और अहिंसा के आदर्शों को पहुंचाया।

देश की स्वाधीनता के लिए भारत के पराक्रमी और देश प्रेम की अलख जगाने वाले शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य बलिदान हम सभी के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायक हैं।

नैनीताल पुलिस के सभी पुलिस कर्मी, राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने तथा समाज में सुरक्षित तथा शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने के लिए अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा तथा ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, जितेंद्र उप्रेती निरीक्षक एलआईयू, पूरन राम आगरी वाचक एसएसपी नैनीताल, हेम चंद्र पंत प्रभारी निर्वाचन सैल, राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, चंद्रशेखर भट्ट आशुलिपिक, राजेंद्र सिंह कथायत उपनिरीक्षक स०पु० समेत सभी शाखा प्रभारी और कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

भारत-नेपाल सीमा के आसपास पर्यटन को बढ़ावा देने में जुटे दोनों देश

khabaruttrakhand

जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति एवं चारधाम यात्रा-2024 की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड नियोनेटोलाॅजी सोसाईटी का उद्घाटन, लोगो हुआ लाॅन्च।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights