khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-घूमकर लौट रहे पर्यटकों का वाहन हुआ क्षतिग्रस्त आठ पर्यटक हुए घायल।

स्थान। नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल से घूमकर लौट रहे पर्यटकों का वाहन हुआ क्षतिग्रस्त आठ पर्यटक हुए घायल।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से घूमकर लौट रहे पर्यटको का वाहन नैनीताल कालाढूंगी मार्ग के मंगोली के समीप ब्रेक फेल हो गए।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मोके पर पुलिस ने आकर
तुरंत कार्य करना शुरू कर दिया।

हादसे में चालक समेत वाहन सवार आठ पर्यटक बुरी तरह जख्मी हो गए। जिनको पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपनी गोद में ले जाकर अंयत्र वाहन में बैठाकर उपचार के लिए ले जाया गया।
सूचना के बाद पहुंची मंगोली पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक कृष्णानगर बागू गाजियाबाद निवासी अमित शर्मा परिवार जनों के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे। बुधवार रात वह अपने अर्टिगा वाहन संख्या एचआर-51सीई-1024 से वापस जा रहे थे।

इस दौरान वाहन उनका चालक फरीदाबाद हरियाणा निवासी जीतराम चल रहा था। मंगोली चौकी से कुछ आगे पहुँचने पर अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए।

कई प्रयासों के बाद भी चालक वाहन पर काबू नहीं पा सका। इस बीच वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिससे भीतर बैठे लोगों की चीख पुकार मच गई।
घटना को देख राहगीरों ने तत्काल मंगोली पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

वहीं भूपेंद्र मेहता ने बताया कि हादसे में चालक जीतराम समेत गाजियाबाद निवासी अमित शर्मा 42, दीपाक्षी शर्मा 40, अंबिका शर्मा 16, रचित शर्मा 19, पारुल शर्मा 25, दिल्ली निवासी हेमा शर्मा 48, कार्तिक शर्मा 23 घायल हो गए थे। सभी घायलों को निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया गया।

Related posts

ब्रेकिंग:-मानस खंड मंदिर मिशन में बाल्मीकि मंदिर को भी शमिल किया जाये। मनोज पवार।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-कोटी कालोनी, टिहरी गढवाल में 24 नवम्बर, 2023 से आयोजित 05 दिवसीय एक्रो फेस्टिवल की तैयारियां जोरो पर।

khabaruttrakhand

Elections 2024: Uttar Pradesh का जमाना हो या Uttarakhand बनने का बाद का, राष्ट्रीय दलों की रही धूम, निर्दलीय रहे निर्बल

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights