khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअल्मोड़ाउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-सरोवर नगरी जनपद नैनीताल के मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में 20 वीं प्रादेशिक अर्न्तजनपदीय 3 दिवसीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ।

स्थान । नैनीताल।

खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। दीपक रावत।

रिपोर्ट। ललित जोशी ।

नैनीताल। सरोवर नगरी जनपद नैनीताल के मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में 20 वीं प्रादेशिक अर्न्तजनपदीय 3 दिवसीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आयुक्त दीपक रावत द्वारा किया गया।

श्री रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत 4 करोड की लागत से मिनी स्टेडियम का कार्य प्रगति पर है जिससे भविष्य में होने वाले अन्य खेलों का आयोजन इस मिनी स्टेडियम में किया जायेगा।

इस अवसर पर श्री रावत द्वारा खेल भावना की शपथ भी दिलाई गई। प्रतियोेगिता में प्रदेश के 13 जनपदों के साथ ही आईआरबी, पीएसी की टीमें हिस्सा ले रही है।

आयुक्त श्री रावत ने खिलाडियों को बधाई देते हुये कहा कि विभाग में खेलों के आयोजन होने चाहिए कुछ समय से खेलों का प्रचलन कम हुआ है।
इसलिए इस प्रकार के खेलांे के आयोजन होने से खेलों का चलन बढेगा। उन्होंने कहा सभी लोग जो खेलते हैं वे खुश रहते हैं तथा खुशियां बांटते है।
श्री रावत ने कहा खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है इससे हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।
श्री रावत ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते, लेकिन खेल से यह संभव है।

इस अवसर पर मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट, एसएसपी हरबंश सिंह, जगदीश चन्द्र, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, जिला खेल अधिकारी रशिका सिद्विकी के साथ ही खिलाडी उपस्थित थे।

Related posts

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने खंड विकास कार्यालय चंबा के निवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन। *इसके साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का किया गया शिलान्यास।

khabaruttrakhand

Uttarkashi: Yamunotri और Niti घाटी में हुई बर्फबारी, खूबसूरत नजारे मोह लेंगे आपका मन

khabaruttrakhand

नशामुक्ति को लेकर एनसीओआरडी (NCORD) की मासिक बैठक की गई आहूत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights