khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

कार्यवाही:-वित्तीय अनियमितताओं की पुनरावृत्ति किये जाने पर इस कनिष्ठ अभियन्ता महात्मा गांधी नरेगा विकास खण्ड कीर्तिनगर की सेवाएं समाप्त।‘

‘वित्तीय अनियमितताओं की पुनरावृत्ति किये जाने पर कनिष्ठ अभियन्ता महात्मा गांधी नरेगा विकास खण्ड कीर्तिनगर सुरेंद्र सिंह की सेवाएं समाप्त।‘‘

महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत विकास खण्ड कीर्तिनगर में तैनात कनिष्ठ अभियन्ता सुरेन्द्र सिंह द्वारा योजनान्तर्गत किये जा रहे कार्यों में कूट रचना करने तथा जिला अभियन्ता महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर माप पुस्तिका में मापांकन को स्वयं प्रतिहस्ताक्षर कर अन्तिम भुगतान हेतु कर दिया गया।

एक अन्य प्रकरण में सुरेन्द्र सिंह द्वारा अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रदत्त अनापत्ति में कूट रचना करके अपने स्तर से एक और योजना जोड़ कर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु साफ्टवेयर में अपलोड कर दिया गया।

श्री सुरेन्द्र को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अवसर प्रदान किया गया, जिसमें उनके द्वारा अनियमितता को स्वीकर किया गया, जो आदर्श कार्य संहिता के विपरीत है।

जिलाधिकारी/जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा, टिहरी गढ़वाल श्री मयूर दीक्षित ने सुरेन्द्र सिंह के बार-बार वित्तीय अनियमितता किये जाने पर तथा भविष्य में अनियमितता की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु सुरेन्द्र सिंह की सेवाएँ तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की किसी भी अनैतिक गतिविधि को नजर अन्दाज नहीं किया जाऐगा एवं किसी भी स्तर पर प्रकरण संज्ञान में आने पर नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related posts

Election 2024: कुमाऊं के 566 शतकवीर डालेंगे वोट, जानें अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर के आंकड़े

cradmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में आयोजित सरस मेला – 2024 में प्रदेश भर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया अवलोकन।

khabaruttrakhand

आज दिनांक 09 नवम्बर, 2024 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद में अयोजित कार्यक्रम ;जाने।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights