khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

कार्यवाही:-वित्तीय अनियमितताओं की पुनरावृत्ति किये जाने पर इस कनिष्ठ अभियन्ता महात्मा गांधी नरेगा विकास खण्ड कीर्तिनगर की सेवाएं समाप्त।‘

‘वित्तीय अनियमितताओं की पुनरावृत्ति किये जाने पर कनिष्ठ अभियन्ता महात्मा गांधी नरेगा विकास खण्ड कीर्तिनगर सुरेंद्र सिंह की सेवाएं समाप्त।‘‘

महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत विकास खण्ड कीर्तिनगर में तैनात कनिष्ठ अभियन्ता सुरेन्द्र सिंह द्वारा योजनान्तर्गत किये जा रहे कार्यों में कूट रचना करने तथा जिला अभियन्ता महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर माप पुस्तिका में मापांकन को स्वयं प्रतिहस्ताक्षर कर अन्तिम भुगतान हेतु कर दिया गया।

एक अन्य प्रकरण में सुरेन्द्र सिंह द्वारा अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रदत्त अनापत्ति में कूट रचना करके अपने स्तर से एक और योजना जोड़ कर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु साफ्टवेयर में अपलोड कर दिया गया।

श्री सुरेन्द्र को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अवसर प्रदान किया गया, जिसमें उनके द्वारा अनियमितता को स्वीकर किया गया, जो आदर्श कार्य संहिता के विपरीत है।

जिलाधिकारी/जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा, टिहरी गढ़वाल श्री मयूर दीक्षित ने सुरेन्द्र सिंह के बार-बार वित्तीय अनियमितता किये जाने पर तथा भविष्य में अनियमितता की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु सुरेन्द्र सिंह की सेवाएँ तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की किसी भी अनैतिक गतिविधि को नजर अन्दाज नहीं किया जाऐगा एवं किसी भी स्तर पर प्रकरण संज्ञान में आने पर नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related posts

गौवंश संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त।

khabaruttrakhand

चारधाम यात्रा:-मंत्रोच्चारण एवं विधिविधान के साथ खुले गंगोत्री व् यमनोत्री के कपाट, मुख्यमंत्री धामी पहुंचे दोनों धाम।

khabaruttrakhand

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ ब्रह्म महोत्सव, यहां किया जा रहा आयोजित ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights