khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित द्वारा शुक्रवार को जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ की गई बैठक आयोजित।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित द्वारा शुक्रवार को जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचक नामावली के अद्यतनीकरण, पुनरीक्षण एवं निर्वाचन संबंधी विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इसके साथ ही बैठक में निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करना, निर्वाचक नामावली से नाम हटाया जाना, निर्वाचक नामावली में किसी प्रविष्टि को शुद्ध एवं सशोधन, मतदाता फोटो पहचान पत्रों के वितरण की प्रगति, मतदेय स्थलों के निर्धारण/संशोधन/परिवर्तन, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के सुसंगत उद्धरणों की जानकारी उपलब्ध कराना, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को मतदेय स्थलवार बी.एल.ओ. की अद्यावधिक सूची साझा करना, राजनैजिक दलों से बीएलए नियुक्त कर सूची प्राप्त करना, निर्वाचन के संदर्भ में सुझाव एवं सुझावों पर चर्चा की गयी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.के. पाण्डेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी तथा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी जयेन्द्र पंवार मण्डल अध्यक्ष भाजपा, गब्बर सिंह रावत महासचिव कांग्रेंस, भोला लाल जिलाध्यक्ष बसपा, नवीन सेमवाल अध्यक्ष युवा कांग्रेंस, राम लाल नौटियाल सांसद प्रतिनिधि भाजपा, सुशील पाण्डेय प्रदेश सचिव बसपा टिहरी उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग(वीडियो):-उत्तराखंड में यहां 26 लाख रुपये की नकदी बरामद, जाने कौन -कौन टीम थी शामिल।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-गड्ढों में तब्दील है यात्रा रूट मणि-स्यांसू मोटरमार्ग, चैन की नींद सोया है लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई

khabaruttrakhand

BJP विधायक का फूटा गुस्सा, LIC के अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के काम में डाला अड़ंगा; तो दे दी ये चेतावनी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights