khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यति

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), टिहरी गढ़वाल की वार्षिक कार्ययोेजना एवं बजट परामर्शी समिति की बैठक सम्पन्न।

‘जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), टिहरी गढ़वाल की वार्षिक कार्ययोेजना एवं बजट परामर्शी समिति की बैठक सम्पन्न।‘‘

जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), टिहरी गढ़वाल की वार्षिक कार्ययोेजना एवं बजट 2025-26 के लिए कार्यक्रम परामर्शी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थान की गत वर्ष की प्रगति आख्या से अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी ने संस्थान द्वारा प्रस्तावित 72.40 लाख की गतिविधियों का अनुमोदन करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डायट तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को सरकारी विद्यालयों में छात्रों के ड्रैसिंग सेन्स में सुधार करने, विद्यालयों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, छात्रों को जंक फूड से दूर रखने, मोटे अनाज को भोजन में प्राथमिकता देने, विज्ञान मेले की गतिविधियों को वृहद स्वरूप देने, तथा विद्यालय प्रबन्धन समिति को मजबूत करने के निर्देश दिये गये।

वहीं उन्होंने कहा कि विज्ञान की पढ़ाई के साथ लेबोरेटरी प्रैक्टिकल्स पर ध्यान दे, बच्चों के हुनर को पहचान कर उनको रोजगार की तरफ प्रेरित करे। साथ ही असंवैधानिक प्ले स्कूल और अन्य विद्यालयों की किताबों के सामग्री की गुणवत्ता को चेक करने हेतु सीईओ एस पी सेमवाल को निर्देश दिए।

बैठक में उप निदेशक एस.सी.ई.आर.टी. कृष्णानन्द बिज्लवाण, जिला शिक्षा अधिकारी (मा.शि) एस.पी. सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) नरेश चन्द्र हल्दियानी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, संस्थान से दीपक रतूडी, राजेन्द्र प्रसाद बडोनी, डॉ. वीर ंिसह रावत, आनन्द मणी पैन्यूली, प्रमोद पैन्यूली, बृजपाल रावत, देवेन्द्र सिंह भण्डारी, नरेश चन्द्र कुमांई, डॉ. सुमन नेगी, सीमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।    

 

Related posts

जिला पंचायत चुनाव में वोट न देने पर चाचा ने कराई थी भतीजे की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

cradmin

Roorkee में दर्दनाक हादसा: ईंट भट्टे की दीवार गिरी, 6 लोगों की मौत, तीन गंभीर

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-श्री राम तपस्थल आश्रम ब्रह्मपुरी जी ने रांची झारखंड से पदक हासिल कर आए तीर्थ नगरी के खिलाड़ियों को किया पुष्प माला,पटका एवम नकद पुरस्कार से सम्मानित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights