khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराजनीतिक

हार्टी टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, रामगढ़ बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र – अजय भट्ट।

स्थान। नैनीताल।
हार्टी टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, रामगढ़ बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र – अजय भट्ट।

रिपोर्ट। ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल से दूर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हार्टी टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास तेज़ हो गए ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने रामगढ़ स्थित सेब बागान का निरीक्षण करने के साथ ही चल रहे कार्यों की जानकारी ली ।
निरीक्षण के दौरान सांसद भट्ट ने कहा कि हार्टी टूरिज्म के माध्यम से पर्यटकों को नई तरह की अनुभवात्मक यात्रा का अवसर मिलने के साथ ही यह स्थानीय लोगों के अवसर व रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा।
उन्होंने कहा चार साल पहले जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल इसकी शुरुआत की और आज यहाँ शुगर फ्री सेव उपलब्ध हो रहे हैं।
बताया कि रामगढ़ में आठ एकड़ भूमि पर पाँच करोड़ से अधिक लागत से एक विशेष परियोजना विकसित की जा रही है ।
जिसके तहत न केवल पर्यटकों को सेब के बागीचों की सैर का सुखद अनुभव करने मिलेगा बल्कि किसानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और पर्यटकों के लिए आधुनिक कैफे हट्स में ठहरने की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी जो क्षेत्रीय पर्यटन को नई दिशा देने के साथ ही कृषि आधारित स्वरोजगार को भी मजबूती देगी ।

वहीँ इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा मण्डल अध्यक्ष अंकित पांडेय शिवांशु जोशी रवि नयाल प्रदीप ढेला भारत भूषण चुग कुंदन चिलवाल देवेंद्र बिष्ट शुभम कुमार उद्यान अधीक्षक सरस्वती बृजवाल ए डी ओ विपिन चंद्र गरवाल मौजूद रहे।

Related posts

भव्य रूप से मनाया जाएगा विजय दिवस, उत्तरकाशी डीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रुपरेखा हुई तय।

khabaruttrakhand

जल संवर्धन, जल स्तर को बनाये रखने, भूजल स्तर में सुधार तथा पर्यटन/मत्स्य पालन गतिविधियों हेतु मनरेगा कन्वरजेंस और सारा के सहयोग से आरगढ़ नदी एवं सोंग नदी में किये जा रहे कार्यों में प्रगति लाते हुए बरसात से पूर्व पूर्ण करें-जिलाधिकारी।

khabaruttrakhand

एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने देवलसारी पौधशाला का किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights