khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड भिलंगना में राजकीय इंटर कॉलेज, घूमेटीधार घनसाली* में किया गया कार्यक्रम ।

*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।*

NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड भिलंगना में *आज दिनांक 19.08.2025 को राजकीय इंटर कॉलेज, घूमेटीधार घनसाली* में कार्यक्रम किया गया।

जिसमें लगभग 150 छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

NDRF की टीम द्वारा आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध में, प्राथमिक उपचार, स्टेचर के इंप्रोवाईजेशन तरीके, खोज एवम बचाव में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी दी गई और कार्यक्रम के अंत में NDRF, SDRF टीम के द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ रेस्क्यू का डैमो एवं वॉलेंटरी उपस्थित अध्यापक राजेश कंडवाल, विद्यार्थियों शैलेश, शुभम, हिमांशु, कु. तानिया कु. स्वैता, आदि को अभ्यास भी कराया गया l

NDRF टीम के कमांडर ने बताया कि कमांडेंट, 15 वी, NDRF के दिशानिर्देश में पूरे उत्तराखंड में इस तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी तरह के कार्यक्रम टिहरी जिले में दिनांक 18.08.2025 से 02.09.2025 तक लगभग 15 स्थानो में चलाए जाएंगे।

NDRF की टीम के साथ जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से दिनांक 19.05.25 से 24.05.25 तक विकासखंड घनसाली में तथा दिनांक 26.05.25 से 02.09.25 तक जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा, थौलधार, प्रतापनगर एवं जाखनीधार में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे l

कार्यक्रम में इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर NDRF टीम के साथ, SDRF टीम घनसाली एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन विभाग की जानकारी के साथ आपातकालीन टोल फ्री नम्बरों के बारे में बताया।

श्रीमती हेमलता चौहान प्रधानाध्यापक घूमेटीधार द्वारा भी आपदाओं से बचाव व पूर्व तैयारियों के महत्व के विषय मे अवगत कराया गया।

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।

Related posts

ब्रेकिंग:-लंदन में स्थित प्रतिष्ठित इंडिया क्लब – एक प्रतिष्ठित लाउंज-सह-रेस्तरां और बार होने जा रहा है बन्द, सितम्बर की यह तारिख होगी इसके संचालन की अंतिम तिथि, जाने इससे जुड़े दशकों का इतिहास।

khabaruttrakhand

सब्जी विपणन केंद्रों से बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, गांव में ही मिला बाजार, बढ़ी आय।

khabaruttrakhand

अजब गजब:- पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय को कमरा बनाकर कर , पर्यटको से वसूले जा रहे थे 3 हज़ार प्रतिदिन का किराया, अब मामले में आर एम परिवहन व सचिव प्राधिकरण का जवाब तलब।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights