khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

स्वास्थ्य विभाग के प्रति भ्रामक सूचना पर कानूनी कार्यावाही के सम्बन्ध में” “भ्रामक सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी।

टिहरी गढ़वाल, 20 सितंबर 2025

“स्वास्थ्य विभाग के प्रति भ्रामक सूचना पर कानूनी कार्यावाही के सम्बन्ध में”

“भ्रामक सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी”

“जनपद में केवल गुणवत्ता परक औषधियाँ वितरित : सीएमओ”

“निराधार समाचार प्रसारित करने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही”

जनपद में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से चिकित्सालयों से कालातीत (Expired) औषधियों के वितरण संबंधी मिथ्या एवं भ्रामक समाचार प्रसारित किए जा रहे हैं। इस संबंध में अवगत कराना है कि सम्पूर्ण जनपद में केवल गुणवत्ता परक औषधियाँ ही सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार जनसामान्य को उपलब्ध कराई जाती हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी, टिहरी गढ़वाल, डॉ. श्याम विजय ने बताया कि इस प्रकार के मिथ्या/भ्रामक समाचारों के प्रसारण से न केवल स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल होती है, बल्कि विभाग में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों एवं सेवा प्रदाताओं का कार्य उत्साह भी प्रभावित होता है।

अतः भविष्य में ऐसी निराधार एवं भ्रामक सूचनाएँ प्रसारित करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Related posts

इन मांगों को लेकर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन कारियों ने एडीएम को दिया ज्ञापन।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: Congress का एक खेमा चाहता है Priyanka Gandhi को इस हॉट सीट पर चुनाव लड़ाना, जिलाध्यक्षों की बैठक में हुई पैरवी

cradmin

सरोवर नगरी नैनीताल उत्तराखंड हाईकोर्ट ने ऊधम सिंह नगर जिले के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में सभी 10 आरोपियों को किया बरी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights