khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

डीएम टिहरी ने किया देवप्रयाग संगम घाट क्षेत्र का निरीक्षण।

*डीएम टिहरी ने किया देवप्रयाग संगम घाट क्षेत्र का निरीक्षण*

आज मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने देवप्रयाग तहसील दिवस के पश्चात् संगम घाट देवप्रयाग, रघुनाथ मंदिर मार्ग, मुख्य मार्ग शांति बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने संगम के समीप प्रार्थना कक्ष, शौचालय, सीवरेज टैंक, संगम व्यू प्वाइंट आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए मुख्य बाजार में साफ सफाई रखने था कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करने को कहा।

जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में संगम बाजार देवप्रयाग में बने 150 केएलडी एसटीपी प्लांट के संबंध में आई मौखिक शिकायत का संज्ञान लेते हुए स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान ईई गंगा इकाई पेयजल निगम से इस संबंध में जानकारी लेते हुए शिकायत का निस्तारण करने तथा सीसीटीवी कैमरे उचित स्थान पर लगाने के निर्देश दिए।

रइस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष देवप्रयाग ममता देवी, एसई पेयजल निगम, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम देवप्रयाग नीलू चावला, ईई गंगा इकाई पेयजल निगम रवींद्र सिंह, तहसीलदार देवप्रयाग धीराज राणा, तहसीलदार कीर्तिनगर प्रदीप कंडारी आदि अन्य संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

 

Related posts

मुख्य सचिव ने सचिवालय में राज्य में प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम के तहत सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे आने वाले मरीजों तथा गोल्डन कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क संचालित की जा रही डायलिसिस सेवाओं की समीक्षा की।

khabaruttrakhand

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में एसडीजी इण्डेक्स 2023-24 के तहत विभिन्न इण्डेक्स में सुधार हेतु नियोजन विभाग के साथ आयोजित की गई समीक्षा बैठक।

khabaruttrakhand

विंटर कार्निवाल का पहला दिन देर रात हंगामे के भेंट चढ़ गया। न्यूज़ कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ हुई धक्का मुक्की । देर रात ही कार्यक्रम को रोका गया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights