khabaruttrakhand
Entertainmentउत्तराखंडमनोरंजन

Trending Song: मैं पहाड़ों कु रैबासी गीत की धूम…ऐसे आया इंग्लैंड में रह लेखक को आइडिया…पार्ट-2 की तैयारी

Trending Song: मैं पहाड़ों कु रैबासी गीत की धूम...ऐसे आया इंग्लैंड में रह लेखक को आइडिया...पार्ट-2 की तैयारी

Trending Song: मैं पहाड़ों कु रैबासी तू दिल्ली रौण वाली…यह गढ़वाली गीत इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसे उत्तरकाशी के ग्राम भेटियारा निवासी देश दीपक नौटियाल ने लिखा है। पेशे से इंजीनियर देश दीपक अब इस गीत का पार्ट टू लाने की तैयारी कर रहे हैं।

इसके अलावा वह देहरादून शहर और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर भी गीत लिख चुके हैं। भेटियारा गांव निवासी देश दीपक नौटियाल (33) वर्तमान में इंग्लैंड के कैंब्रिज स्थित एक मोबाइल चिप डिजाइन करने वाली कंपनी में कार्यरत हैं। देश दीपक ने बताया कि पहाड़ों कु रैबासी गाने का आइडिया उन्हें तब आया जब वह गांव से शहर और विदेश आए।

उस दौरान उन्हें लगा कि जिस शुद्ध हवा, पानी, स्विमिंग पूल पिकनिक के लिए शहरवासी पैसे खर्च करते हैं, वह तो गांव में फ्री में हैं।
इस गीत को हिंदी में लिखने की जगह उन्होंने बहुत सरल गढ़वाली में लिखा है। पहाड़ो कु रैबासी का पार्ट टू लाने पर भी काम चल रहा है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी को दिया। गीतकार देश दीपक ने पहाड़ों कु रैबासी गीत को ऊंचाइयां देने के लिए गायक सौरव मैठाणी की सराहना की है।

उन्होंने बताया कि सौरव ने गीत को समझा है और बिल्कुल सरलता से गाया है।

इस गीत का जादू लोगों पर खूब चल रहा है। लगातार वायरल हो रही रील के कारण ये गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Related posts

जनता मिलन कार्यक्रम में 42 शिकायतें एवं मांग पत्र प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण* ‎*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

khabaruttrakhand

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के संबंध में पुलिस महानिदशक उत्तराखंड के कड़े निर्देश।

khabaruttrakhand

बुधवार को क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में टिहरी विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई आहूत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights