khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जमरानी बांध के श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा भौंरसा (दो ) आंगनवाड़ी केंद्र में मुस्कान केंद्र का उद्घाटन।

स्थान। नैनीताल।

भीमताल (भोरसा) मुस्कान केंद्र का हुआ उद्घाटन।

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से महज 22 किलोमीटर दूर भीमताल ग्राम प्रधान दीपा पलड़िया की अध्यक्षता में जमरानी बांध के श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा भौंरसा (दो ) आंगनवाड़ी केंद्र में मुस्कान केंद्र का उद्घाटन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू मर्तोलिया ने अवगत कराया कि मुस्कान केंद्र में श्रमिक परिवार से शाला पूर्व शिक्षा के 09 बच्चे उपस्थित हो रहे हैं।

केंद्र से उन्हें पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है और उन्हें नाश्ता और मध्याह्न भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर केद्र में उपस्थित विभिन्न ग्रामीण महिलाओं को बाल विवाह की भी शपथ दिलाई गई और उन्हें समान नागरिक संहिता के बारे में जागरूक किया गया।

इस मौके बाल विकास परियोजना से रीना यादव सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्तिया मुन्नी, चंपा और महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रही।

Related posts

आरोप:-कांग्रेस ने टिहरी में मुख्य्मंत्री के कार्यक्रम को थोथा चना बाजे घना जैसा की दी उपमा।

khabaruttrakhand

मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल के अनुपालन में आयोग द्वारा निर्गत अधिसूचना दिनांक 21.06.2025 में विनिर्दिष्ट दिनांक 25.06.2025 से नामांकन की कार्यवाही एवं अन्य कार्यवाहियां अग्रिम आदेशों तक स्थगित।

khabaruttrakhand

Uttarakhand में ठंड का प्रकोप जारी है, 28 December तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, खासकर Haridwar और Udham Singh Nagar सहित मैदानी इलाकों में सुबह ठंडी रहेगी

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights