khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जमरानी बांध के श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा भौंरसा (दो ) आंगनवाड़ी केंद्र में मुस्कान केंद्र का उद्घाटन।

स्थान। नैनीताल।

भीमताल (भोरसा) मुस्कान केंद्र का हुआ उद्घाटन।

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से महज 22 किलोमीटर दूर भीमताल ग्राम प्रधान दीपा पलड़िया की अध्यक्षता में जमरानी बांध के श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा भौंरसा (दो ) आंगनवाड़ी केंद्र में मुस्कान केंद्र का उद्घाटन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू मर्तोलिया ने अवगत कराया कि मुस्कान केंद्र में श्रमिक परिवार से शाला पूर्व शिक्षा के 09 बच्चे उपस्थित हो रहे हैं।

केंद्र से उन्हें पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है और उन्हें नाश्ता और मध्याह्न भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर केद्र में उपस्थित विभिन्न ग्रामीण महिलाओं को बाल विवाह की भी शपथ दिलाई गई और उन्हें समान नागरिक संहिता के बारे में जागरूक किया गया।

इस मौके बाल विकास परियोजना से रीना यादव सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्तिया मुन्नी, चंपा और महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रही।

Related posts

ब्रेकिंगः-राजकीय इंटर कालेज नेवल गांव में मनाया गया वन महोत्सव।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल, का शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल की कक्षा-6 में प्रवेश हेतू चयन प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा इतने जनवरी 2025 को, इस हेतु ऑनलाइन आवेदन जुलाई इस दिन से हो गया है शुरू ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अवैध नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की बडी कार्रवाई,1 किलो 272 ग्राम अवैध अफीम के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार.

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights