khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवर

नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में रामलीला मंचन हेतु रिहर्सल की जोर शोर से की जा रही तैयारी।

नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में रामलीला मंचन हेतु रिहर्सल की जोर शोर से की जा रही तैयारी।

आज के समय में बाल कलाकारों यानी बच्चों को एकत्र करना बड़ा कठिन काम हो गया है। खुशाल सिंह रावत।

निःस्वार्थ भाव से पूरी टीम जी जान से कार्य करती है। सुरेश कांडपाल।

रिपोर्ट ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास इन दिनों भगवान श्री रामलीला मंचन के लिये रिहर्सल की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।
सर्व प्रथम भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण ने मां सरस्वती मैया का स्मरण किया।

इसके बाद राम सीता ने अभिनय किया तथा सूर्पणखा ने भी नृतय कर राम और लक्ष्मण को अपनी ओर रिझाने का प्रयास किया। जिसे काफी लोगों ने खूब सराहा।

इस दौरान समिती के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, व पूर्व अध्यक्ष एवं बरिष्ठ सदस्य सुरेश कांडपाल ने जिला संवाददाता ललित जोशी एवं सहायक हर्षित जोशी को बारी बारी से समिति के बारे में बताया। अपनी तरफ से तथा अपनी पूरी टीम की तरफ से देश प्रदेश, व क्षेत्र वासियों को नव रात्र पर्व की बधाई दी।
उन्होंने कहा आज के समय बाल कलाकारों यानी बच्चों को एकत्र करना बड़ा कठिन काम हो गया है। फिर भी जो बाल कलाकार आते हैं उनको बारीकी ढंग से सिखया जाता है। समिति के 55 वर्ष पूरे होने वाले हैं।

उन्होंने सभी से सहयोग की भी अपील करते हुए 3 अक्टूबर से होने वाली रामलीला में बढ़ चढ़ कर बाल कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की बात कही।

इस दौरान समिति के बरिष्ठ सदस्य व पूर्व अध्यक्ष सुरेश कांडपाल ने कहा समिति ने पूर्व में कई संघर्ष किये आज समिति काफी अच्छे उसमे कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता तो सहयोग करती है बाहर से भी सहयोग मिलता रहता है।

इससे बड़ी बात यह है समिति में बालिकाओं द्वारा जमकर भाग लिया जा रहा है।

जो सीमित अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत के नेतृत्व में पूरी टीम काम कर रही है व निःस्वार्थ काम करती हैं।
हमारी समिति कोई पारितोसिक नही देती है। केवल भगवान श्री राम प्रसाद समिति देती हैं।

वहीं उन्होंने कहा नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा की रामलीला नैनीताल ही नही अपितु जनपद से लेकर पूरे प्रदेश में विख्यात है।
रामलीला मंचन में विभिन्न कलाकारों ने भी अपने अपने अभिनय के बारे में भी बताया।
जिसमें भगवान श्री राम निखलेश उपाध्याय, माता सीता का संस्कार पांडे, लक्ष्मण रोनिक सिंह, रावण का चेतन बिष्ट, व बालिकाओं में शबरी भूमिका तड़ियाल, व मन्दोदरी, कौशल्या का अभिनय अस्मिता समेत तमाम लोग कर रहे हैं।

जिसके चलते यहाँ नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, महासचिव पूरन चन्द्र पांडे , बीरेंद्र जोशी, ललित गोस्वामी, हिम्मत सिंह, गौरव जोशी, सन्तोष पन्त, आदि के नेतृत्व में बाल कलाकारों को तालीम दी जा रही है।

इस अवसर पर समिति के बरिष्ठ सदस्य दिनेश जोशी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रकाश पांडे, उर्बादत जोशी, ललित पांडे, विनोद सनवाल, श्री बिष्ट, कृषणा गोस्वामी, दीपक जोशी, इन्द्र सिंह रावत, चारु पन्त , महेश बिष्ट, हर दा पंडित जी, कंचन चंदोला, शेखर जोशी, डॉ हिमांशु पांडे, कैलाश जोशी,कमल बिष्ट, उमेश सनवाल, दीपक पांडे,गणेश लोहनी, प्रकाश सती , राजेश जोशी, प्रकाश जोशी, पंकज वर्मा, बिजी बाबा, चन्दन जोशी, चंदन बिष्ट,आदि सहयोग कर रहे हैं।

Related posts

भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० केपार्स* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), द्वारा दिया गया प्रशिक्षण ।

khabaruttrakhand

उत्तराखंड में ठंडी हवाएं, घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी, केदारनाथ में ठंड की वजह से बंद हुआ काम

cradmin

हाईकोर्ट ने राजस्व पुलिस व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर रेगुलर पुलिस व्यवस्था लागू करने के दिए निर्देश…

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights