khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

टिहरी झील महोत्सव के आयोजन को लेकर टिहरी जिले के टूर ऑपरेटरों के साथ बैठक आयोजित।

टिहरी झील महोत्सव के आयोजन को लेकर टिहरी जिले के टूर ऑपरेटरों के साथ बैठक आयोजित”

जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में टिहरी झील महोत्सव के आयोजन के संबंध में जनपद टिहरी गढ़वाल के टूर ऑपरेटरों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा उत्तराखण्ड में पर्यटन को विशेष महत्व दिया गया है।

इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार टिहरी जनपद में शीतकालीन टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियों को विकसित किए जाने पर कार्य किया जा रहा है।

वहीं उन्होंने कहा कि पर्यटकों को कनाताल, धनोल्टी एवं तपोवन के साथ-साथ अन्य पर्यटन स्थलों तक भी आकर्षित किया जाए तथा एडवेंचर एवं अनुभवात्मक गतिविधियों को बढ़ाया जाए। इस हेतु जिलाधिकारी ने उपस्थित टूर ऑपरेटरों से सुझाव भी आमंत्रित किए।

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह को आगामी टिहरी फेस्टिवल के चार दिवसीय आयोजन की रूपरेखा तैयार करने तथा ट्रेक, एडवेंचर एवं अन्य गतिविधियों का विस्तृत विवरण सभी हितधारकों से लेकर तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान हिमगंगा एडवेंचर द्वारा गंगा तट पर काइट फेस्टिवल आयोजित करने का प्रस्ताव दिया गया।

ट्रेक हिमालय से राजीव त्रिपाठी द्वारा ट्रैकिंग एवं हाइकिंग स्थलों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया, वहीं बृजेश सेमल द्वारा माउंटेन बाइकिंग ट्रेल्स को चिन्हित कर विकसित करने की आवश्यकता जताई गई। विभिन्न टूर ऑपरेटरों द्वारा अपने-अपने सुझाव साझा किए गए।

बैठक में दो प्रतिभागियों द्वारा वालंटियर के रूप में इटिनेररी तैयार करने में सहयोग देने की इच्छा जताई गई, जिसपर जिलाधिकारी ने 1-डे, 2-डे एवं 3-डे टूर प्रपोजल तैयार कर साझा करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अध्यक्ष बोट यूनियन वीरेंद्र सिंह नेगी, होमस्टे संचालक मनीष नेगी, एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्सपर्ट अरविंद रतूड़ी, पैराग्लाइडर रणजीत, वीरेंद्र, सचिन, टाडा से दर्शन सिंह सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

Uttarakhand के पूर्व CM Harish Rawat ने सरकार से PoK को पुनः प्राप्त करने का आग्रह किया, इस उद्देश्य के लिए राष्ट्रव्यापी समर्थन का दावा किया।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Assembly Session : विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन, बजट पर शुरू हुई चर्चा, पढ़ें अब तक क्या हुआ

cradmin

जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का०। में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights