khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

नशामुक्त ग्राम:- घनसाली के इस ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता मेंएवं सभी व्यक्तियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर बड़ा फैसला।

सौंप (टिहरी गढ़वाल)।
दिनांक 02 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत सौंप में ग्राम प्रधान श्री गिरिराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में, अन्य गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायत के सभी व्यक्तियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत सौंफ को पंचायत स्तर पर अवैध नशे से मुक्त करना तथा सभी प्रकार के नशों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना रहा। इस प्रस्ताव का उपस्थित सभी महानुभावों द्वारा सर्वसम्मति से स्वागत किया गया और निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए—

प्रस्ताव संख्या 01:
ग्राम पंचायत की सीमा के अंतर्गत अवैध शराब की बिक्री, भंडारण, देसी-विदेशी शराब एवं अन्य सभी प्रकार के नशों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा।

प्रस्ताव संख्या 02:
ग्राम पंचायत क्षेत्र में सभी प्रकार के सार्वजनिक एवं निजी आयोजन कार्यक्रमों में शराब परोसने एवं सेवन करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
स्पष्टीकरण: इसके अंतर्गत मेहंदी, कॉकटेल पार्टी, शादी, जन्मदिन पार्टी, चूड़ाकर्म, व्यक्तिगत पारिवारिक, निजी आदि सभी शामिल रहेंगे।

प्रस्ताव संख्या 03:
ग्राम पंचायत की सीमा के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करना एवं कराना प्रतिबंधित किया जाएगा।

प्रस्ताव संख्या 04:
प्रस्ताव संख्या 01 से 03 तक वर्णित कार्यों को करने हेतु यदि कोई व्यक्ति (महिला या पुरुष) किसी अन्य व्यक्ति को दुष्प्रेरण, उकसाने या भड़काने का कार्य करता है, तो दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी तथा उनका समान उत्तरदायित्व होगा।

प्रस्ताव संख्या 05:
ग्राम पंचायत सौंफ द्वारा उपरोक्त प्रस्तावों के उल्लंघन पर ₹51,000 की धनराशि दंड स्वरूप वसूल की जाएगी।

यह बैठक ग्राम पंचायत सौंफ को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक अहम और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Related posts

Haldwani हिंसा: लई गई थी उपद्रव की भयानक चेतावनी, फिर भी जल्दबाजी की गई; मौत का खेल हुआ

cradmin

Mathura Holi: रमणरेती में उड़ा गुलाल, ठाकुर जी संग भक्तों ने खेली फूलों की होली; रसिया गीतों पर झूमे श्रद्धालु

cradmin

जनपद टिहरी में सम्पन्न हुई नीट -2026 की परीक्षा,परीक्षा केंद्र में 173 परीक्षार्थीयों में से 7 अनुपस्थित रहे 166 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights