khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

कोतवाली बनभूलपुरा का सीओ सिटी ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण।

स्थान। नैनीताल
कोतवाली बनभूलपुरा का सीओ सिटी ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत पूरे जनपद में एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी के निर्देशों के चलते कोतवाली, थाने एवं चौकियों को चुस्त दुरुस्त करने के लिए मातहत अधिकारियों को निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने कोतवाली बनभूलपुरा का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिस के जवानों को दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्द, थाना भवन, कार्यालय व बैरिकों तथा हवालात का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत भोजनालय का निरीक्षण कर जवानों हेतु गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
थाने के अभिलेख व लंबित अभियोगों की समीक्षा की गई एवं थाना कार्यालय में नियुक्त स्टाफ को थाना अभिलेखों के उचित रख रखाव, तथा विवेचना अधिकारियों को अभियोगों की विवेचना में गुणवत्ता निस्तारण एवं कार्य प्रणाली में सुधार किए जाने के निर्देश दिए गए।
थाने में सीसीटीएनएस समेत सभी ऑनलाइन पोर्टल की समीक्षा की गई। प्रभारी निरीक्षक को इन कार्यों को अध्यावधिक करने के निर्देश दिए गए।
माल मुकदमाती के पुलिंदो का मालखाना रजिस्टर से मिलान करते हुए लंबित मालों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अस्लाह / एम्यूनेशन तथा म्यूनेशन की गिनती की गई तथा अस्लाह को खोलने जोड़ने का अभ्यास व साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए ।
हेल्प डेस्क में आगंतुकों की समस्या के त्वरित समाधान तथा उनकी शिकायतों पर पुलिस कार्यवाही के संबंध में फीडबैक लिए जाने की भी निर्देश दिए गए।

वहीं निरीक्षण के दौरान दिनेश सिंह फर्त्याल, उ0नि0 मनोज यादव तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

CM Dhami ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, Vijay Diwas पर उन्हें याद किया, 1971 के Indo-Pak war में भारतीय सेना की जीत को स्वीकार किया।

khabaruttrakhand

UKPSC: सब इंस्पेक्टर समेत 222 पदों पर भर्ती का मौका, आज से युवा करें आवेदन, आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर

cradmin

माघ मास में श्री राम सेवक सभा तत्वावधान में सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights