khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

केंद्रीय विद्यालय मदन नेगी की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश।

केंद्रीय विद्यालय मदन नेगी की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश*
‎
‎*विद्यालय में 114 बच्चे अध्ययनरत, इंटरनेट कनेक्टिविटी, फायर सेफ्टी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा*
‎
‎*सूचना/टिहरी/19 सितंबर, 2026;* जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में केंद्रीय विद्यालय मदन नेगी की विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के संचालन, उपलब्ध संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं तथा आगामी आवश्यकताओं की समीक्षा की गई।
‎
‎बैठक में प्राचार्य एम.एस. रावत ने विद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इनमें अग्निशमन विभाग की निरीक्षण आख्या/चेकलिस्ट के अनुसार अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्य, इंटरनेट कनेक्टिविटी, प्रार्थना सभा स्थल पर मंच निर्माण, विद्यालय परिसर में सोलर पैनल की स्थापना, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फोटो कॉपी मशीन तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था शामिल है। इसके साथ ही कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत इंटरएक्टिव पैनल, यूपीएस एवं इन्वर्टर उपलब्ध कराने तथा भवन में लीकेज की समस्या के समाधान का प्रस्ताव रखा गया।
‎
‎जिलाधिकारी ने ब्रॉडबैंड एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के समाधान के लिए बीएसएनएल को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य से विद्यालय के लिए आवश्यक उपकरणों एवं अन्य जरूरतों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। भवन में लीकेज की समस्या के संबंध में संबंधित अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
‎
‎प्राचार्य ने बताया कि 06 अप्रैल, 2026 को स्वीकृति प्राप्त होने के बाद क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में विद्यालय का संचालन शुरू किया गया। जिलाधिकारी महोदया के आदेशानुसार उपलब्ध मानव संसाधन एवं वित्तीय व्यवस्थाओं के साथ 04 मई, 2026 को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यालय का संचालन प्रारंभ हुआ। वर्तमान में विद्यालय कक्षा-1 से कक्षा-5 तक संचालित है, जिसमें 114 बच्चे अध्ययनरत हैं।
‎
‎विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया नियमानुसार एवं चरणबद्ध तरीके से संपन्न की गई। आरटीई के प्रावधानों के तहत कक्षा-1 में 25 प्रतिशत सीटों पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से प्रवेश दिया गया। उपलब्ध सीटों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर प्रदान किया गया। अप्रैल, जून एवं जुलाई 2026 में तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हुई तथा रिक्त सीटों के लिए आवश्यक अनुमोदन के बाद पुनः प्रवेश सूचना जारी की गई।
‎
‎बैठक में प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मदन नेगी मोहन सिंह पंवार, वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के सहायक प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार एवं डॉ. इन्द्र सिंह रावत, यूपीसीएल प्रतापनगर के एसडीओ अवनीश कुमार शर्मा, केंद्रीय विद्यालय मदन नेगी के प्राथमिक शिक्षक कुलदीप सिंह तथा लोक गायक एवं कलाकार पदम सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
‎
‎

Related posts

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की पुराने माॅडल की डीजल बसों पर दिल्ली में लगे प्रतिबन्ध से आमजन की असुविधाओं के तत्काल समाधान को लेकर बैठक। दिए गए ये निर्देश।

khabaruttrakhand

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत विकास खण्डों में तैनात एन0आर0एल0एम0 स्टाॅफ एंव आई0पी0आर0पी0/बदलाव सखी का जनपद स्तर पर 02 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

khabaruttrakhand

नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन का दो दिवसीय सम्मेलन रविवार को विधिवत हुआ संपन्न । इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने व्याख्यान में चिकित्सकीय पेशे में इन बातों को मुख्य रूप से रखा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights