khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

उत्कृष्ट सामूहिक गायन में प्रेरणा महिला समिति ने हासिल किया पहला स्थान। क्षेत्र वासियों समेत नव सांस्कृतिक रामलीला समिति ने दी बधाई।

स्थान। नैनीताल
उत्कृष्ट सामूहिक गायन में प्रेरणा महिला समिति ने हासिल किया पहला स्थान। क्षेत्र वासियों समेत नव सांस्कृतिक रामलीला समिति ने दी बधाई।
रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत पूरे देश में होली का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यहाँ नैनीताल में पुरुषों की बैठ होली , महिलाओं की हंसी मजाक के साथ होली स्कूली बच्चों की राश लीला से सम्बंधित होली जगह जगह दिखाई दे रही है। इसी क्रम में नैनीताल से महिला प्रेरणा संगठन स्नोव्यू महिलाओं की होली की टीम ने यहाँ से 65 किलोमीटर दूर हल्द्वानी के पर्वतीय उत्थान मंच में अपनी होली का ऐसा जादू बिखेरा कि प्रथम स्थान पर कब्जा कर डाला। इधर उनकी इस कामयाबी हासिल करने पर नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा रामलीला समिति के तमाम पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए हौसला अफजाई की। एक भेंट में महिला प्रेरणा संगठन की कोषाध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने हल्द्वानी से आने के बाद हमारे जिला संवाददाता ललित जोशी को बताया उत्थान मंच में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सामुहिक गायन के लिए नैनीताल की प्रेरणा महिला समिति स्नोव्यू ने पहला स्थान हासिल किया। हल्द्वानी की अमरावती कॉलोनी की टीम दूसरे स्थान पर और सांस्कृतिक समागम टीम तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विजेता टीम में प्रेरणा संगठन की प्रीता पांडे, लता रावत, ममता जोशी, पूनम पांडे, सुमन रावत, चित्रा पंत, कमला बुडलाकोटी, हेमा जोशी,आशा बिष्ट, जया बिष्ट समेत मंजू पांडे ने हिस्सा लिया। पर्वतीय उत्थान मंच के पदाधिकारियों ने पहला स्थान मिलने पर पुरुस्कार से नवाजा गया। इधर राम सेवक सभा में निरंतर होली की धूम मची हुई है। साथ ही नव सांस्क्रतिक सत्संग समिति शेर का डांडा रामलीला मंच पर पुरुषों की बैठ होली देर रात तक निरंतर जारी है।
इधर नव सांस्कृतिक सत्संग समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत,व महासचिव पूरन चन्द्र पांडे ने कहा यह क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी बात है 12 टीमों में प्रतिभाग कर स्नोव्यू नैनीताल की प्रेरणा महिला संगठन जिसने पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम ही नही पूरे जनपद का नाम रोशन किया है समिति की ओर से सभी सदस्यों की तरफ से बधाई देते हैं और उन्होंने कहा आज महिलाएं किसी से कम नही है। इस समिति की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Related posts

जिलाधिकारी ने दिए सभी अधिशासी अधिकारियों नगरपालिका/नगर पंचायतों को फिल्ड में जाकर दैनिक दिनचर्या के कार्यों को मिशन मोड में करवाने के निर्देश।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Cabinet Decision: आठ आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए 82 पदों के अनुमोदन, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

cradmin

Samoon Foundation द्वारा संचालित Samoon Computer Training Institute (SCTI04), श्यामपुर फाटक, ऋषिकेश में सर्टिफिकेट वितरण समारोह सफलतापूर्वक किया गया आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights