khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीपौड़ी गढ़वालीराजनीतिकविशेष कवर

यहाँ पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को चंद घण्टों में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार।

पौड़ी पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को चंद घण्टों में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार।

दिनांक 05.11.2024 को वादी श्री राकेश चन्द्र निवासी-पराग डेरी श्रीनगर द्वारा कोतवाली श्रीनगर पर एक शिकायती प्रार्थना दिया गया जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की बुलेट मोटर साईकिल (वाहन सं0- UK07 DN 0049) को उनके घर के पास से चोरी कर लिया है। जिस पर कोतवाली श्रीनगर पर तत्काल मु0अ0सं0- 75/2024, धारा- 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी #श्री_लोकेश्वर_सिंह द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए मोटरसाइकिल को बरामद करने के साथ साथ अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को निर्देशित किया गया।

जिसके क्रम में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व सुरागरसी-पतारसी करते हुए 24 घण्टे के अन्दर ही अभियुक्त सुनील उर्फ सोनू व शुभम को कीर्तिनगर पुल श्रीनगर के पास से चोरी की हुई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि इनके द्वारा एक मोटर साइकिल मुनि की रेती से भी चोरी की है जिसे उन्होने देहरादून में बेच दिया है इस सम्बन्ध में थाना मुनि की रेती को अवगत कराकर मुनि की रेती द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के है जो पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

Uttarakhand: Radha Raturi के रूप में मिल सकती है प्रदेश को पहली महिला मुख्य सचिव, CM Dhami ने दिए संकेत

cradmin

Uttarakhand: Nainital की ट्रैफिक व्यवस्था पर High Court ने SSP को किया तलब, इस प्लान के साथ पेश होने के निर्देश

khabaruttrakhand

आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें-कौशिक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights