khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

कर्मचारियों को नियमित न करने का रह गया मलाल 28 वर्ष की सेवा करने के बाद कर्मचारी नेता कंचन चंदोला हुए सेवानिवृत्त। तमाम कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।

स्थान। नैनीताल।
कर्मचारियों को नियमित न करने का रह गया मलाल 28 वर्ष की सेवा करने के बाद कर्मचारी नेता कंचन चंदोला हुए सेवानिवृत्त। तमाम कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल कुमाऊँ मंडल विकास निगम के कर्मचारी नेता कंचन चंदोला साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलन कारी 28 वर्ष की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए । जहाँ उनको भावभीनी विदाई दी। एक भेंट में कंचन चंदोला कर्मचारी नेता एवं तमाम कर्मचारियों ने हमारे जिला संवाददाता ललित जोशी को बताया कि उन्होंने कर्मचारियों की नियमित करने की लड़ाई को शासन से लेकर प्रशासन तक का कई बार लड़ा पर शासन द्वारा मांग न पूरी होने पर आज 28 वर्ष की कुमाऊँ मंडल विकास निगम से सेवानिवृत्त हो गये। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नियमित करने के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहगें। अब कर्मचारी नेता की हैसियत के साथ साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलन करी बेनर तले कर्मचारियों की तमाम मांगों के लिए संघर्षरत रहगें। उन्होंने कहा मुझे बहुत मलाल है कि हमारे कर्मचारी अभी तक नियमित नही हो पाए।

यहाँ बता दें कर्मचारी नेता कंचन चंदोला द्वारा अक्टूबर 1998 में कुमाऊं मंडल विकास निगम के निर्माण में कार्य प्रारंभ किया। और 28 वर्षों की सेवा करने के बाद सेवानिवृत हुए सेवानिवृत होने के अवसर पर दूर-दूर से आए हुए कर्मचारियों द्वारा कंचन चंदोला को विदाई दी गई ।
कर्मचारी नेता गोतम कुमार ने कहा कंचन चंदोला जैसा व्यक्तित्व के सेवानिवृत्त हो जाने से कुमाऊं मंडल विकास निगम में एक संघर्षशील नेतृत्व करता हमारे बीच से जा रहे हैं ।

उन्होंने कहा उनके उपलब्धि लोगों को वेतन बढ़ोतरी नियमितीकरण की लड़ाई में उन्होंने बढ़ चढ़कर भागीदारी की लेकिन नियमित करण दिसंबर में आदेश होने के बाद भी लंबित है
दीपक जोशी रोपवे द्वारा कहा गया इनके नेतृत्व में कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान करने का बल था वह निस्वार्थ कर्मचारियों की हर समस्या के लिए तत्पर रहते थे ।
आज हमारा दुर्भाग्य है कि हमने ऐसे नेतृत्व को अपने बीच से जाने का दुख है ।
कर्मचारी नेता कंचन चंदोला द्वारा कहा गया उन्हें दुख है की नियमिती करण प्रक्रिया अभी तक प्रारंभ नहीं हुई ।
साथ में शासनादेश आने के बाद भी उन्होंने कर्मचारियों को यह संदेश दिया कि वह सदा उनके साथ रहेंगे ।
और उनकी हर समस्या का समाधान जरूर करेंगे क्योंकि वह अब एक राज्य आंदोलनकारी हैं राज्य आंदोलनकारी का पहला कर्तव्य अपने कर्मचारियों को नियमिती करण का लाभ दिलाने की लड़ाई लड़नी होगी।

उसके लिए वह सदा तत्पर रहेंगे उन्होंने कहा नैनीताल से लेकर देहरादून तक उनकी जब भी जरूरत पड़ेगी ।
जैसे कर्मचारी भाई लिख रहे हैं मैं उनको भी धन्यवाद देता हूं और एक विश्वास दिलाना चाहता हूं मैं आपके लिए हर पल तैयार रहूंगा चाहे वह कोई भी समस्या हो समझ में प्रबंधक पंकज रौतेला गौतम कुमार दीपक जोशी रवि पवार अजय कुमार जीतू देवेंद्र संतोष बिष्ट , रमेश राम कंचन कुमार राजेश कुमार चंदन कुमार एवं प्रकाश भी उपस्थित थे अर्जुन बोरा प्रेम प्रकाश पवन चौधरी दीप जोशी मोहन चौधरी वन विकास निगम के पूर्व कर्मचारी नेता ललित जोशी कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व मोहन पांडे जी श्रीमती सुनीता ,हंसी देवी पूर्व सेवा निवृत्त कर्मचारी पूरन सिंह फर्त्याल लक्की बिष्ट आदि कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड में एक नई पार्टी का आगाज, जाने इस खबर में।

khabaruttrakhand

Lok Sabha Election: उत्तराखंड लोकसभा चुनाव से पहले बजट में महिलाओं को लुभाने की तैयारी, CM धामी ने बनाया रोडमैप

khabaruttrakhand

अजब-गजब:-करोड रुपए खर्च होने के बाद भी बूंद -बूंद पानी के लिए तरस रहे टिहरी जनपद के इस गाँव के ग्रामीण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights