khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिस्टोरी

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने मीडिया कर्मियों की समस्याओं को ध्यान से सुना व समाधान करने के लिए आस्वस्त किया।

स्थान। नैनीताल
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने मीडिया कर्मियों की समस्याओं को ध्यान से सुना व समाधान करने के लिए आस्वस्त किया।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर हल्द्वानी के मीडिया सेन्टर में सरकार की उपलब्धि को जन जन तक पहुँचाने व मीडिया कर्मियों की समस्याओं को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने सुना साथ ही समाधान करने के लिए आस्वस्त किया।
उन्होंने कहा मीडिया कर्मियों की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार और विभाग प्रतिबद्ध है।

मान्यता नवीनीकरण मामले में आ रही दिक्कतों को विभाग ने गंभीरता से लिया है।

मृतक आश्रित परिवारों के आर्थिक सहायता देने के मामले में विभाग के सामने आए सभी प्रकरणों का समाधान किया गया है। कहा कि पत्रकार कल्याण कोष में यदि किसी पत्रकार को सहायता नहीं मिल पा रही है तो उसे मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता का प्रयास होगा।

इसके लिए जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से नियमानुसार प्रस्ताव भेजना होगा।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने गुरुवार को हल्द्वानी मीडिया सेन्टर में मीडिया कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना।

श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश के पत्रकारों के हितों को शीर्ष प्राथमिकता देते है और उनके हितों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं इसी क्रम में आज मीडिया सेंटर हल्द्वानी में मीडिया कर्मियों के साथ- सूचना विभाग के सीनियर अधिकारियों को पत्रकारों के साथ बैठक करके पत्रकारों की समस्याओं को जाना गया और उनकी समस्याओं को शीघ्र ही विभाग व शासन स्तर पर निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया गया जिस क्रम में आज में आपके सम्मुख उपस्थित हुआ हूँ।

इस मौके पर मीडियाकर्मियों ने श्री चौहान के समक्ष पत्रकारो की चिकित्सा सुविधा, पत्रकार मान्यता दिये जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारो को ऋण योजना दिए जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राज्य अथिति गृहो में तत्काल आरक्षण की व्यवस्था लागू, उच्च शिक्षा में पत्रकारों के बच्चों को आरक्षण दिये जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिये पूर्व के लागू रेलवे आरक्षण पुनः शुरू किये जाने, टोल प्लाज़ाओ में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को छूट दिये जाने,जिला पत्रकार स्थाई समिति में जिले के प्रत्येक क्षेत्र से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सदस्य के रूप में शामिल करने सहित कई मुद्दों को रखा गया।

श्री चौहान के द्वारा सूचना विभाग के स्तर पर निस्तारित होने वाली समस्याओं का जल्द ही समाधान किये जाने व अन्य विभागों के स्तर की समस्याओं के निस्तारण के लिए पत्राचार किये जाने का आश्वासन दिया।
बैठक का संचालन जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के द्वारा किया गया।

श्री जोशी ने कहा जो भी पत्रकारों की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है उस समस्या का अब शीघ्र समाधान होने की उम्मीद की जा सकती है।
उन्होंने कहा अब मीडिया कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारी वर्ग आते रहगें।
बैठक में सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं के पत्रकार सूचना विभाग के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

हाईकोर्ट ने निर्देश दिये सभी धार्मिक स्थलों में कानून व्यवस्था बनाये रखें।

khabaruttrakhand

Uttarakhand पुंछ हमले में शहीद हुए बहादुर Rifleman Gautam Kumar और नायक Virendra Singh की घर वापसी पर शोक मना रहा है

khabaruttrakhand

Lok Sabha Election 2024: चुनावी समर में हर दल ताल ठोकने को तैयार, मिलकर नहीं अलग-अलग लड़ेंगे BJके विरोधी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights