khabaruttrakhand
Crime storyआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालस्टोरी

वन विभाग ने देर रात बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में सफलता हासिल की।

स्थान। नैनीताल।

वन विभाग ने देर रात बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में सफलता हासिल की

रेपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी से दूर भीमताल ब्लॉक के सूर्या जाला गांव में वन विभाग को एक बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में सफलता मिली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बाघ को ट्रेंकुलाइज कर अपने कब्जे में ले लिया। जिसको जनपद नैनीताल के रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।

सूत्रों से यह भी जानकारी प्राप्त हुई। सूर्या जाला ग्रामीण क्षेत्र में एक महिला जब जंगल में अपने पालतू मवेशियों के लिए चारा लेने गई थीं, तब बाघ ने उन्हें अपना निवाला बना लिया था।
इस घटना के बाद से ही वन विभाग ने क्षेत्र में पांच पिंजरे और दस से अधिक कैमरे लगाकर सघन सर्च अभियान चलाया था।
बाघ ने बीते दिन एक मवेशी का शिकार किया था।
इसी दौरान जब बाघ दोबारा अपने उसी शिकार को खाने पहुंचा, तभी वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर लिया।

पकड़ी गई बाघ के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं,
जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि क्या यह वही वन्यजीव है जिसने महिला पर हमला किया था या कोई अन्य बाघ क्योंकि आये दिन पहाड़ो में जंगली जानवरों के आतंक से पालतु पशुओं के साथ साथ मानव पर भी जंगली जानवर हमला कर रहे हैं।

Related posts

NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड भिलंगना में दिनांक 21.08.2025 को राजकीय इंटर कॉलेज, अखोडी घनसाली के दुर्गम क्षेत्र में कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

राफ्टिंग ब्रेकिंग:-सोशल मीडिया पर राफ्टिंग गाइड व पर्यटकों के बीच मारपीट के वायरल वीडियो पर कार्यवाही, तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित आईटीआई हेतु ग्राम फैगुल में भूमि का निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights