khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिस्टोरी

रहें सावधान ,ड्रग इंसान के लिए अभिशाप है। कुलपति प्रो0 रावत।

स्थान नैनीताल।
ड्रग इंसान के लिए अभिशाप है। कुलपति प्रो0 रावत।
रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी डी एस बी परिसर में एंटी ड्रग रैली तथा एंटी ड्रग व्याख्यान का आयोजन किया गया ।

कुलपति प्रोफ़ेसर दीवान एस रावत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए विधार्थियों से कहा मादक पदार्थ जिंदगी के लिए जहर का काम करता है ।ड्रग इंसान के अभिशाप है ।
इस दौरान डीएसबी कॉलेज के निदेशक डॉक्टर ललित तिवारी ने विद्यार्थियों को एंटी ड्रग शपथ कराई।
विद्यार्थियों ने इसमें बड़ी संख्या में भाग लिया तथा रैली डी एस डबलू कार्यालय से प्रारंभ होकर न्यू आर्ट्स ,ओल्ड आर्ट्स तथा जूलॉजी होते हुए आर्ट्स ऑडिटोरियम पहुंची ।परिसर नशा छोड़ो जीवन जोड़ो ,नशे को ना जिंदगी को हा ,नशा हटाओ भविष्य बचाओ ,नशा छोड़ो खुशियां जोड़ो ,नशा है जाल जीवन का काल ,नशा मुक्त भारत खुशहाल भारत तथा स्वस्थ जीवन का यही है सार नशा मुक्ति का करे प्रचार के नारे से गूंज उठा ।

इस अवसर पर कर्नल अजय जोशी अवकाश प्राप्त ,एस ओ तल्लीताल मनोज नयाल , डी एस डब्लू डॉ संजय पंत , डॉ हरीश बिष्ट प्रॉक्टर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
कुलगीत तथा राष्ट्रगान के साथ कर्नल जोशी तथा मनोज नयाल को शॉल उड़ाकर तथा पुष्पगुच्छ एवं गणेश जी भेट कर सम्मानित किया गया ।
कर्नल जोशी ने कहा के नशा कभी हमारे आस पास न आए इसके लिए हमें सावधान रहने के जरूरत है ।
हम मन मस्तिष्क में अपने आपको पहचाने तथा ऊर्जा स्तर को बनाए रखने के लिए स्वयं में जागरूक रहना जरूरी है ।कर्नल जोशी ने कई उदाहरण प्रस्तुत किए । एस ओ मनोज नयाल ने कहा कि नशा का प्रयोग करने से हमें उसकी लत हो जाती है। जिससे जीवन जीने के कला ही खत्म हो जाती है तथा नशा हम पर भारी हो जाता है ।
डी एस डब्लू प्रौढ़ संजय पंत से सभी का स्वागत किया तथा कहा कि एंटी ड्रग कार्यक्रम यू जी सी का मैंडेट है तथा सभी विद्यार्थी इससे सावधान रहे । संचालन करते हुए प्रोफेसर ललित तिवारी ने कहा कि नशे से प्रतिवर्ष 30 हजार लोगों की मौत हो जाती है ।
सरकार ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बनाया है । 26 जून को मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं तस्करी रोकने का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है ।
मादक पदार्थ मस्तिष्क को कमजोर ,तंत्रिका तंत्र को ढीला ,मानसिक विकार ,उत्तेजना , अस्थिर , व्यवहार में बदलाव ,याददाश्त कमजोर करने का काम करते है इसीलिए नशे को ना जीवन को है का सिद्धांत फॉलो करना है । कार्यक्रम में डॉ गगन होती ,डॉ गीता तिवारी ,डॉ चंद्रकला रावत ,डॉ शिवांगी ,डॉ दीपिका पंत ,डॉ नवीन पांडे ,डॉ सुषमा टम्टा ,डॉ नीलू डॉ रीना सिंह ,डॉ हिमांशु लोहनी ,डॉ नंदन बिष्ट ,डॉ नंदन ,डॉ भावना ,डॉ मथुरा , रौतेला , सहित लता ,विशाल ,आयुषी ,दिशा कांडपाल , प्रियंका ,प्रिंक्या तिवारी सहित बड़ी संख्या विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Related posts

ब्रेकिंग:- चिलोट गांव में शरारती तत्वों ने बाइक को किया आग के हवाले।

khabaruttrakhand

Investor Summit: Uttarakhand में निवेश पर करार…तीन lakh crores पार, मिलेंगे रोजगार के अवसर

khabaruttrakhand

जनपद क्षेत्रान्तर्गत नवीन केन्द्रीय विद्यालयों के निर्माण व नये सत्र से कक्षाएं संचालित किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने सम्बन्धितों के साथ बैठक की।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights