khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

मुनिकीरेती क्षेत्र में खारा श्रोत के पास बरसाती नाला उफान पर, SDRF ने संभाला मोर्चा।

*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।*

*मुनिकीरेती क्षेत्र में खारा श्रोत के पास बरसाती नाला उफान पर, SDRF ने संभाला मोर्चा*

मुनिकीरेती। लगातार हो रही वर्षा के कारण मुनिकीरेती क्षेत्र में खारा स्रोत के पास बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया। नाले में तेज जलप्रवाह को देखते हुए मौके पर तैनात SDRF टीम द्वारा तत्काल सतर्कता बरतते हुए आसपास मौजूद लोगों को अलर्ट किया गया।

SDRF जवानों द्वारा लाउडहेलर एवं मौखिक रूप से लोगों को नाले के समीप न जाने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए लगातार चेतावनी दी जा रही है। टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी बनाए रखते हुए स्थानीय लोगों एवं अन्य व्यक्तियों को बरसाती नाले के तेज बहाव से होने वाले संभावित खतरे के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी दौरान कुछ व्यक्ति बरसाती नाले के समीप फंस गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों एवं SDRF टीम द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

SDRF टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है तथा स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहे, प्रशासन का सहयोग करें।

*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।*

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा महिला सशक्तिकरण में बाल विकास विभाग टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत मिशन शक्ति योजना के रथ को दिखाई गई हरी झंडी।

khabaruttrakhand

राज्य स्थापना दिवस समारोह 2024 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

khabaruttrakhand

मगरा कीवी उद्यान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संभावनाओं का आकलन, न्यूज़ीलैंड प्रतिनिधिमंडल ने किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights