khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनस्टोरी

नगर निगम ऋषिकेश द्वारा दिनांक 11 नवंबर 2024 को त्रिवेणी घाट में स्ट्रीट वेंडर्स एवं पर्यावरण मित्रों के लिए स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

जिला प्रशासन देहरादून एवं नगर निगम ऋषिकेश द्वारा दिनांक 11 नवंबर 2024 को त्रिवेणी घाट में स्ट्रीट वेंडर्स एवं पर्यावरण मित्रों के लिए स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवा वितरण का कार्य किया गया । राजस्व विभाग की ओर से ई डिस्टिक की सेवाओं का स्टॉल लगाया गया तथा आवश्यक प्रमाण पत्र बनाने की जानकारी देने के साथ ही आवेदन प्राप्त किए गए।

नगर निगम की ओर से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र तथा विभिन्न प्रकार के पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई। विभिन्न बैंकों द्वारा बैंक खाता खोलने एवं ऋण संबंधी जानकारियां दी गई तथा आवेदन पत्र प्राप्त किए गए ।

बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर, पर्यावरण मित्र एवं श्रद्धालुओं द्वारा इस शिविर का लाभ उठाया गया।

शिविर में नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं पैरा ओलंपियन सुश्री नीरजा गोयल, स्वच्छता चैंपियन एवं प्रधानाचार्य श्री राजीव लोचन सिंह, श्री मनोज गुप्ता, श्री ओम प्रकाश गुप्ता, श्री महेश चितकारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए।

शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि इस शिविर का आयोजन उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अनुसार किया गया तथा भविष्य में भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के कमजोर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे।

Related posts

23 अप्रैल को यहाँ आयोजित होगा दीक्षांत समारोह, मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को दी जाएगी उपाधि 14 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 कांस्य पदक से नवाजे जाएंगे टाॅपर।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-एसएसपी कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, थानाध्यक्षो को जारी किये गये कई दिशा निर्देश।

khabaruttrakhand

टिहरी के विभिन्न विद्यालयों मे आपदा प्रबंधन जागरुकता, लाइफ सेफ्टी पर आधारित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights